BIG BREAKING : आज से होने वाली बैंकों की हड़ताल टली, सामान्य तरह से खुलेंगे बैंक

BIG BREAKING : आज से देशभर में होने वाली तीन दिवसीय बैंकों की हड़ताल टाल दी गई है । आज सुबह से सामान्य तौर पर ही बैंकों में कामकाज होगा । देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद इस हड़ताल को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है ।

खुले रहेंगे बैंक

देर रात हुई बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है । बैंक यूनियन बैंक्स में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करने समेत अपनी मांगों पर भारतीय बैंक संघ (IBA) से मिले आश्वासन के बाद इस हड़ताल को वापिस ले लिया गया है । जिसके बाद आज देशभर के बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा ।

बयान में क्या कहा गया ?

बैंकिंग क्षेत्र में सोमवार से प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने यह फैसला भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की ओर से दिए गए आश्वासनों के बाद लिया है। हड़ताल स्थगित होने के चलते सोमवार को बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।

यूएफबीयू ने बताया कि बाकी शनिवार को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर आगे चर्चा के लिए आईबीए और यूएफबीयू की एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। समिति इस मामले से जुड़े सभी विकल्पों पर विचार करने के साथ-साथ संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी और ऐसा समाधान तलाशने का प्रयास करेगी, जो बैंक कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राहकों के लिए भी स्वीकार्य हो।

इसके अलावा, स्केल-4 और उससे ऊपर के बैंक अधिकारियों के लिए लागू प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को लेकर भी आईबीए के साथ बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। यूनियन और बैंक अधिकारी संघों की आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए योजना में आवश्यक बदलाव का प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जा सकता है।

यूएफबीयू ने कहा कि इन मुद्दों पर मिले आश्वासनों को देखते हुए प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤