देर रात तक Pub Bar चलाने वालों की खैर नहीं, देर रात तक खुलने वाले क्लबों पर लगेगी लगाम, ACP-DCP करेंगे निगरानी

Pub Bar : गुरुग्राम में मसाज सेंटरों के बाद अब गुरुग्राम पुलिस ने शहर के सैंकड़ों क्लब पब और बार पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है । गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि देर रात तक बिना अनुमति के चलने वाले क्लब और पब पर रेड की जाएंगी और एक्साइज विभाग के साथ मिलकर इन पर नकेल कसी जाएगी ।

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर सिबास कबिराज ने गुरुग्राम पुलिस के सभी डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और लिखित आदेशों के माध्यम से सख्त आदेश/निर्देश दिए है कि गुरुग्राम में Pubs, Bars, Clubs एवं Restaurants द्वारा Excise Department द्वारा अधिकृत Operating Timings की सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें तथा अवहेलना करने वालों के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करें।

एंट्रेंस पर लगाना होगा टाइम टेबल

सभी Pubs, Bars एवं Restaurants को अपने प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार पर Excise Department द्वारा authorised/permitted Operating Timings को प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा । प्रतिष्ठान संचालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रदर्शित किए गए authorised Operating Timings का पूर्णतः पालन हो तथा निर्धारित समय समाप्त होने के बाद प्रतिष्ठान का संचालन जारी न रहे।

DCP, ACP और SHO करेंगे व्यक्तिगत रूप से निगरानी

पुलिस आयुक्त द्वारा सभी DCPs, ACPs एवं SHOs को अपने-अपने jurisdiction में Pubs, Bars एवं Restaurants के औचक निरीक्षण करने के आदेश जारी किए गए हैं । ताकि इन क्लबों के अंदर एक्साइज विभाग द्वारा जारी किए लाइसेंस के अनुसार ही नियमों का पालन कराया जा सके । सभी संबंधित डीसीपी, एसीपी और एसएचओ को अपने अपने एरिया के अंदर आने वाले क्लब केवल तय समय तक ही चलें इसकी पुष्टि करनी होगी, अगर नियमों की उल्लंघना हुई तो ये अधिकारी भी इसके लिए जिम्मेवार होंगे ।

उल्लंघन पर तत्काल कार्यवाही, लापरवाही में अधिकारी होंगे जिम्मेदार

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी Pub, Bar अथवा Restaurant द्वारा निर्धारित Operating Timings का उल्लंघन पाए जाने पर मामले में तुरंत एक्शन लिया जाए । साथ ही, इन निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जारी निर्देश केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित न रहें, बल्कि उनका जमीनी स्तर पर पालना भी सुनिश्चित हो। आदेशों/निर्देशों की अनुपालना में लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलफ नियमानुसार कानूनी व विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस की अपील

गुरुग्राम पुलिस सभी Pubs, Bars एवं Restaurants के संचालकों से अपील करती है कि वे Excise Department द्वारा निर्धारित authorised Operating Timings की सख्ती से पालन करें तथा अपने प्रतिष्ठान के प्रवेश द्वार पर अधिकृत समय-सीमा प्रमुखता से प्रदर्शित करें। गुरुग्राम पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा Excise Department द्वारा निर्धारित नियमों एवं authorised Operating Timings की प्रभावी एवं कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤