Thar SUV : द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली थार बरामद, चालक की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी
पुलिस ने सेक्टर-93 से जब्त की थार रॉक्स, आशंका: नशे की बात छिपाने के लिए मेडिकल टेस्ट से बच रहा है आरोपी चालक

Thar SUV/गुरुग्राम
द्वारका एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और लापरवाही का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक काले रंग की थार रॉक्स (Thar Roxx) Thar SUV गाड़ी का चालक बेहद खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। मामला सामने आते ही गुरुग्राम पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुस्तैदी से कार्रवाई शुरू कर दी।
सर्विस स्टेशन से थार बरामद, आरोपी की पहचान पूरी
घटना का संज्ञान लेते हुए सेक्टर-93 पुलिस चौकी की टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर Thar SUV वाहन की पहचान की और थाना सेक्टर-10A में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल थार रॉक्स Thar SUV गाड़ी को सेक्टर-93 स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद कर कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नशे में होने की आशंका, मेडिकल से बचने के लिए फरार?
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, ऐसी प्रबल आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के समय थार चालक अत्यधिक नशे की हालत में था। यही वजह है कि वह हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया और पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ है, ताकि समय बीतने के साथ उसके ब्लड सैंपल में अल्कोहल का प्रमाण (Medical Verification) न आ सके। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पीड़ितों को नहीं आई गंभीर चोट
राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसके साथी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस टीम ने दोनों पीड़ितों के बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 180 के तहत दर्ज कर लिए हैं।
गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तत्परता से जारी है और Thar SUV आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
