Panchayat Election : सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर के लाखों फॉलोअर्स, लेकिन पंचायत चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट

इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर था 21 लाख से ज्यादा फैंस का दबदबा, सरपंच चुनाव में नशामुक्त के मुद्दे पर भी मतदाताओं ने नकारा

Panchayat Election/जोधपुर
ज़रूरी नहीं है कि कोई इंसान अगर सोशल मीडिया पर फेमस है तो उसका राजनीतिक भविष्य (Panchayat Election) भी चमकदार हो। इस बात को सच कर दिखाया है राजस्थान पंचायत चुनाव (Panchayat Election) 2026 के हाल ही में आए नतीजों ने। यहाँ एक मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को लाखों फॉलोअर्स होने के बावजूद Panchayat Election में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

जोधपुर की इंदो की ढाणी पंचायत (Panchayat Election) का अजीबोगरीब मामला

जयपुर में राजस्थान पंचायत चुनाव (Panchayat Election) 2026 के पहले चरण के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों के सरपंच, उप-सरपंच और 28,682 वार्ड पंच चुने गए हैं। इस दौरान सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली खबर जोधपुर जिले की ओसियां तहसील से आई है।

जोधपुर जिले की इंदो की ढाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन नतीजे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कुल 1600 में से बिश्नोई को मात्र 33 वोट ही मिल सके।

सोशल मीडिया पर डिजिटल दबदबा, पर वोट बैंक खाली

बिश्नोई की डिजिटल दुनिया में पकड़ का अंदाजा उनके फॉलोअर्स की संख्या से लगाया जा सकता है:

  • कुल सोशल मीडिया फॉलोअर्स: 21 लाख से अधिक

  • इंस्टाग्राम फॉलोअर्स: 14 लाख से ज़्यादा

  • फेसबुक फॉलोअर्स: 2.32 लाख

  • यूट्यूब सब्सक्राइबर्स: लगभग 5 लाख

Panchayat Election : नशामुक्त का मुद्दा भी नहीं आया काम

ओम प्रकाश बिश्नोई ने अपने सरपंच चुनाव (Panchayat Election) में ‘नशामुक्त’ को अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। उन्होंने ग्रामीणों को नशा छोड़ने और सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रत्यक्ष मतदाताओं पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

इस Panchayat Election चुनावी नतीजे ने यह साफ कर दिया है कि वर्चुअल दुनिया में ‘लाइक्स’ और ‘फॉलोअर्स’ कमाना एक बात है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर जनता का विश्वास और वोट हासिल करना बिल्कुल अलग चुनौती है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤