HTET-2026: दिसंबर में हो सकती है हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा बोर्ड ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
भिवानी बोर्ड ने HTET परीक्षा के आयोजन को लेकर कसी कमर, आरएलवी (RLV) अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन का एक और मौका देने की भी तैयारी

HTET-2026/भिवानी
हरियाणा में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2026) को इसी साल दिसंबर महीने में आयोजित कराने की पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड की तरफ से राज्य सरकार को अधिकारिक प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन स्तर से हरी झंडी मिलते ही परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
HTET-2026 दिसंबर में परीक्षा कराने की योजना

भिवानी बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि साल के अंत तक HTET-2026 परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया जाए। परीक्षा तिथियों का प्रस्ताव शासन को मिलने के बाद अब प्रशासनिक मुहर का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही सरकार से मंजूरी मिलती है, बोर्ड द्वारा ऑनलाइन HTET-2026 आवेदन प्रक्रिया और HTET-2026 विस्तृत परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
HTET-2026 : RLV अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक का मौका
इसके साथ ही बोर्ड ने उन अभ्यर्थियों के लिए भी बड़ी राहत का ऐलान किया है जिनका परिणाम बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण ‘रिजल्ट लेट विद हेल्ड’ (RLV) श्रेणी में अटका हुआ था। बोर्ड ऐसे सभी छूटे हुए और आरएलवी (RLV) अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करने का एक और विशेष अवसर देने जा रहा है, ताकि वे अपनी HTET-2026 पात्रता प्रक्रिया को पूरी कर सकें।
HTET-2026 : तैयारी में जुट जाएं अभ्यर्थी
दिसंबर में HTET-2026 परीक्षा संभावित होने के कारण अब उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में जो युवा शिक्षक पात्रता परीक्षा (Level-1 PRT, Level-2 TGT, और Level-3 PGT) (HTET-2026) की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी तेज कर दें और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर नजर बनाए रखें ताकि हर नई अपडेट समय पर मिल सके।
