Action On Gangster : नरेंद्र उर्फ पव्वा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा निवासी धनवापुर ने गांव बुढेडा, बादली रोड (एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास) लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था।

Action On Gangster : मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति और पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देशों के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भू-माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ अपना शिकंजा और कस दिया है। इसी कड़ी में आज गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी नरेंद्र उर्फ पव्वा द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई करोड़ों की जमीन को मुक्त कराया और वहां बने अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा निवासी धनवापुर ने गांव बुढेडा, बादली रोड (एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास) लगभग 300 वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। इस बेशकीमती जमीन की बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी ने न केवल यहाँ अवैध रूप से ऑफिस बनाया था, बल्कि सरकारी संसाधनों का दोहन करते हुए अवैध बोरवेल भी लगाया था, जिसके जरिए वह अवैध रूप से पानी बेचने का संगठित कारोबार चला रहा था।

ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने का पुलिस का एक सटीक प्रयास है। आरोपी नरेंद्र उर्फ पव्वा के खिलाफ गुरुग्राम के विभिन्न थानों में 08 गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जान से मारने की धमकी देना,गंभीर मारपीट, आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम) के उल्लंघन जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को अपराध शाखा (Crime Branch) पालम विहार ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अंजाम दिया। भारी पुलिस बल और मशीनों की सहायता से मिनटों में अवैध संरचनाओं को ढहा दिया गया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वाले और अपराध के जरिए संपत्ति बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, आने वाले समय में ऐसे इंटेलिजेंस-आधारित अभियान और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके। (Action On Gangster)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button