AAJ Ka Mausam : गुरुग्राम में अगले कुछ घंटों के अंदर होगी बरसात, भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम !

AAJ Ka Mausam : मौसम विभाग ने आज गुरुग्राम के लिए ताज़ा अलर्ट जारी किया है जिसमें सुबह 8 बजे तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है । देर रात से ही गुरुग्राम के आसमान में काले बादल छाए हुए हैं । सुबह सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरु हो चुकी है । लेकिन अलर्ट के मुताबिक सुबह 8 बजे तक बारिश की स्पीड बढ़ सकती है ।

मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से सटे गुरुग्राम के इलाकों में सुबह आठ बजे तक भारी बारिश होगी जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है । जबकि बाकि बचे गुरुग्राम में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग ने सुबह 5 बजे ताजा़ अलर्ट जारी कर ये जानकारी साझा की है ।

AAJ Ka Mausam
सुबह 8 बजे तक जारी IMD का अलर्ट

दक्षिण हरियाणा के कई हिस्सों में बदला मौसम

मौसम विभाग द्वारा सुबह 5 बजे जारी किया गए अलर्ट में गुरुग्राम के अलावा हरियाणा के कई जिले शामिल हैं जहां पर भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है । अलर्ट के मुताबिक फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम, सोनीपत, कैथल, यमुनानगर और पंचकुला समेत कई जिले शामिल हैं । जहां पर सुबह सुबह बरसात हो सकती है ।

अगर हुई भारी बारिश तो बढ़ेगी मुसीबत

आज मंगलवार है और वर्किंग डे है अगर सुबह पीक आवर्स से पहले गुरुग्राम में भारी बारिश हो गई तो लोगों की मुसीबतें बढ़़ सकती हैं । सुबह अपने घर से दफ्तरों के लिए निकलने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है । इसीलिए अगर मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आपको अपने घर से दफ्तर के लिए जल्दी निकलना चाहिए ।

कैसा रहेगा पूरे दिन मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुग्राम में लगभग पूरे दिन काले बादल छाए रहेंगे । कुछ इलाकों में सूरज के दर्शन हो सकते हैं लेकिन ऐसी संभावनाएं कम ही दिख रही हैं । साथ ही सुबह 8 बजे तक के अलर्ट के बाद गुरुग्राम में दोपहर बाद भी बारिश की संभावना जताई जा रही है । मौसम विभाग के अनुसार पहले ही मंगलवार के लिए 50 फीसदी से 75 फीसदी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी ।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤