गुरुग्राम के इन इलाकों में 48 घंटे बंद रहेगी Water Supply, GMDA ने जारी की एडवाइजरी

Water Supply : गुरुग्राम के कई सेक्टरों और बादशाहपुर कस्बे में 48 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी । गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) ने मास्टर वाटर सप्लाई में सुधार के लिए 1500 एमएम एमएस पाइपलाइन कनेक्शन का काम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके चलते सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई आंशिक रूप से बंद रहेगी।

30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रभावित होगी सप्लाई

GMDA की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 सुबह 9 बजे से 2 अक्टूबर 2026 सुबह 9 बजे तक सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से मास्टर वाटर सप्लाई का आंशिक शटडाउन रहेगा । इस दौरान करीब 48 घंटे तक पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है ।

अल्मेडा चौक पर होगी पाइपलाइन कनेक्शन की कवायद

GMDA के अनुसार, सेक्टर-71 स्थित अल्मेडा चौक पर 1500 एमएम एमएस पाइपलाइन कनेक्शन का काम किया जाना है। इस परियोजना का उद्देश्य सेक्टर-58 से 80 के बीच मास्टर वाटर सप्लाई व्यवस्था में सुधार करना है । इसके तहत इन क्षेत्रों को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ने की योजना है। फिलहाल संबंधित क्षेत्र सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े हुए हैं।

Water Supply

इन इलाकों में पानी की सप्लाई होगी प्रभावित

GMDA के नोटिस के अनुसार, शटडाउन के दौरान इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी:

सेक्टर 47 से सेक्टर 51
सेक्टर 57 से सेक्टर 75
बादशाहपुर
29 सितंबर से पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने की अपील

GMDA ने इन क्षेत्रों के निवासियों से 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक पानी का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि पूरी तरह पानी की कमी जैसी स्थिति से बचा जा सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤