Snatchers Arrested : रात के अंधेरे में स्कूटी छीनने वाले 2 स्नेचर गिरफ्तार, छाती पर कैंची रखकर वारदात को दिया था अंजाम
सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास रैपिडो राइडर से की थी लूट; आरोपियों से छीना गया मोबाइल फोन बरामद

Snatchers Arrested/गुरुग्राम
साइबर सिटी गुरुग्राम में रात के अंधेरे में राहगीरों और राइडर्स को निशाना बनाने वाले स्नेचरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सेक्टर-56 थाना पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक रैपिडो राइडर से कैंची की नोक पर स्कूटी और मोबाइल फोन छीनने वाले दो शातिर अपराधियों (Snatchers Arrested) को धर दबोचा है।
रात 12:30 बजे दी थी वारदात को अंजाम : Snatchers Arrested
मामला 3 अगस्त 2026 की देर रात का है। पीड़ित रैपिडो चालक फरीदाबाद से सवारी छोड़कर सेक्टर-56 पहुंचा था। रात करीब 12:30 बजे सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास जब वह दूसरी राइड पिक करने पहुंचा, तो वहां पहले से घात लगाए खड़े दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों में से एक ने पीड़ित की छाती पर कैंची अड़ा दी और जान से मारने की धमकी देकर उसकी स्कूटी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-56 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पूछताछ में हुआ आदतन अपराधी होने का खुलासा : Snatchers Arrested
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांच शुरू की और 1 सितंबर 2026 को दोनों आरोपियों (Snatchers Arrested) को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरमान उर्फ सेबू (निवासी गोंडा, यूपी) और सत्यम भट उर्फ मयंक (निवासी सिद्धार्थनगर, यूपी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी हाल में गुरुग्राम के कन्हई गांव में रह रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी आदतन स्नेचर हैं और उनके खिलाफ पहले भी गुरुग्राम में स्नेचिंग का एक मामला दर्ज है।
जेल भेजे गए आरोपी : Snatchers Arrested
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित से छीना गया ओप्पो (OPPO) कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
