Gurugram Police : जनता के फीडबैक से तय होगी SHO की पोस्टिंग, थाने के ज्यादा चक्कर कटवाने वालों पर गिरेगी गाज

Gurugram Police Commissioner शिवास कविराज ने देर रात क्राइम मीटिंग में दिए सख्त आदेश; DCP रात में संभालेंगे पेट्रोलिंग

Gurugram Police : गुरुग्राम
गुरुग्राम शहर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण देने के उद्देश्य से Gurugram Police ने बड़ा कदम उठाया है। 2 सितंबर की देर रात पुलिस आयुक्त शिवास कविराज (IPS) ने जिले के सभी उच्च अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। Gurugram Police की इस बैठक में पुलिसिंग को पूरी तरह से जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी किए गए।

Gurugram Police-

जनता के फीडबैक से तय होगी Gurugram Police SHO की पोस्टिंग
Gurugram Police की इस बैठक की सबसे मुख्य बात थानों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन रही। अब थानों में आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार, शिकायतों के निस्तारण और रिस्पॉन्स टाइम के आधार पर थाना प्रभारियों (Gurugram Police SHO) का मासिक रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। यदि किसी थाने में भ्रष्टाचार या आमजन से दुर्व्यवहार की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के साथ-साथ SHO की जवाबदेही भी तय होगी। पीड़ितों को बार-बार थाने के चक्कर लगवाने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत पब्लिक डीलिंग से हटाकर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी।


Gurugram Police 24 घंटे मुस्तैद रहेगी रात्रिकालीन पुलिसिंग
Gurugram Police शहर में रात के समय सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए विशेष गश्त व्यवस्था लागू की गई है:

  • DCP स्तर पर गश्त: हर रात DCP रैंक के अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर विशेष पेट्रोलिंग की निगरानी करेंगे।

  • 24×7 ACP की तैनाती: पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में 24 घंटे ACP रैंक के अधिकारी उपस्थित रहकर हर स्थिति पर नजर रखेंगे।

  • त्वरित रिस्पॉन्स: PCR और ERV के रिस्पॉन्स टाइम की रोजाना समीक्षा होगी ताकि किसी भी घटना पर पुलिस कम से कम समय में मौके पर पहुंच सके।


Gurugram Police : नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चलेगा चाबुक
अपराध नियंत्रण पर बात करते हुए Gurugram Police आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी, आदतन अपराधियों और गंभीर अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों की जांच कर उन्हें कानून के दायरे में लाकर कठोर कार्यवाही की जाएगी।


Gurugram Police : महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष फोकस

  • महिला व बाल सुरक्षा: संवेदनशील इलाकों, बाजारों और बस-रेलवे स्टेशनों पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाई जाएगी। गुमशुदा बच्चों और महिलाओं के मामलों में बिना देरी किए तकनीकी साधनों के जरिए तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

  • साइबर ठगी से राहत: साइबर अपराध की शिकायत मिलते ही बैंक और संबंधित एजेंसियों से तुरंत संपर्क साधा जाएगा, ताकि ठगी गई राशि को फ्रीज व रिकवर कराया जा सके।

Gurugram Police आयुक्त ने यह साफ कर दिया है कि Gurugram Police का मुख्य लक्ष्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराध को होने से रोकना और जनता के भीतर सुरक्षा का विश्वास कायम करना है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤