Haryana Police में बड़ा फेरबदल: 30 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के SP और DCP बदले
गृह विभाग ने जारी किए आदेश; करनाल में नरेंद्र बिजारनिया की जगह करन गोयल बने नए SP, गुरुग्राम और पंचकूला में भी नई नियुक्तियां

Haryana Police/चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से (Haryana Police) पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 30 वरिष्ठ अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले और नई पदस्थापना की गई है। इस सूची में ADGP, IGP, DCP स्तर के आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ HPS अधिकारी भी शामिल हैं।

Haryana Police : शीर्ष अधिकारियों के पदों में प्रभार
अमिताभ सिंह ढिल्लों (IPS): ADGP/मॉडर्नाइजेशन एंड वेलफेयर (पंचकूला) के साथ ADGP/ERSS और ADGP ट्रैफिक एंड हाईवेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विकास अरोड़ा (IPS): ADGP/एडमिनिस्ट्रेशन (PHQ पंचकूला) के साथ ADGP/साइबर, टेलीकॉम व IT और डायरेक्टर SCRB का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
अश्विन (IPS): केंद्र सरकार से वापसी के बाद IGP करनाल रेंज नियुक्त किए गए हैं।
अशोक कुमार (IPS): IGP/PTC सुनारिया तैनात किए गए हैं।
Haryana Police : जिले, STF और CID में नए कप्तान
नरेंद्र बिजारनिया (IPS): करनाल SP के पद से स्थानांतरित कर SP, STF (हरियाणा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करन गोयल (IPS): DCP वेस्ट गुरुग्राम से स्थानांतरित कर करनाल का नया SP बनाया गया है।
सुमित कुमार (IPS): SP भिवानी से स्थानांतरित कर उन्हें भी SP, STF (हरियाणा) लगाया गया है।
नीतीश अग्रवाल (IPS): SP पलवल से स्थानांतरित कर DCP क्राइम, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
दीप्ति गर्ग (IPS): DCP झज्जर से स्थानांतरित कर SP पानीपत बनाई गई हैं।
मयंक मिश्रा (IPS): DCP बहादुरगढ़ से स्थानांतरित कर SP भिवानी नियुक्त किए गए हैं।
मेघा भूषण (IPS): DCP ईस्ट सोनीपत से स्थानांतरित कर SP पलवल की जिम्मेदारी दी गई है।
Haryana Police : युवा अधिकारियों को मिली फील्ड पोस्टिंग
वाई.वी.आर. शशिशेखर (IPS): Addl. SP नूंह से DCP वेस्ट गुरुग्राम बनाए गए हैं।
प्रबीना पी (IPS): DCP मानेसर से SP नारनौल पदस्थ की गई हैं।
फैजल खान (IPS): DCP झज्जर नियुक्त किए गए हैं।
आयुष यादव (IPS): DCP ईस्ट सोनीपत बनाए गए हैं।
इसके अलावा बेसिक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ASP दीपिका अग्रवाल (रेवाड़ी), ASP रविंदर कुमार (करनाल), ASP शिवम (अंबाला) और ASP वैशाख बागवे (रोहतक) में पदस्थ किए गए हैं।
गृह विभाग के आदेशानुसार सभी Haryana Police अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
