Tripple Murder In Birthday Party : खूनी बर्थडे, चेहरे पर केक लगाया तो दनादन चला दी गोलियां, तीन दोस्तों की मौत

Tripple Murder In Birthday Party : देश में अक्सर जन्मदिन की पार्टियों में विवाद की खबरे आती है लेकिन बुलंदशहर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जिसके हर किसी को सन्न कर दिया है । यहां पर एक जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने से युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने अपने तीन दोस्तों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया । हत्याकांड के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए इसीलिए 100 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है ।

जन्मदिन की पार्टी बनी ‘मौत की पार्टी’

मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं । बुलंदशहर के खुर्जा इलाके की RJS फिटनेस जिम के अंदर शनिवार रात 12 बजे जीतू सैनी नाम के युवक की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें जीतू ने अपने जिगरी दोस्तों को आमंत्रित किया था । पार्टी में केक कटिंग के दौरान जीतू सैनी को उसके दोस्तों ने चेहरे पर केक लगा दिया । (Tripple Murder In Birthday Party)

जीतू को ये हरकत इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपने दूसरे दोस्त की लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें एक ही परिवार के तीन युवकों की गोली लगने से मौत हो गई । फायरिंग के बाद आरोपी जीतू सैनी मौके से फरार हो गया और जिम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर फरार हो गया । (Bulandshahr Murder Case)

भाजपा नेता के दो भाई और भतीजे की मौत

जानकारी के अनुसार बर्थडे पार्टी में जीतू सैनी को वार्ड नंबर 24 के भाजपा पार्षद संजय सैनी के भाई मनीष सैनी ने जीतू को चेहरे पर केक लगा दिया जिससे सारा विवाद हुआ । पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और बाद में जीतू ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें पार्षद के भाई मनीष, आकाश और भतीजे अमरदीप को गोली लगी और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई ।

वारदात के बाद इलाके में तनाव

खुरजा में हुए इस सनसनीखेज़ वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया । सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में 10 थानों के करीब 100 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है । मेरठ ज़ोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मामले की जांच करने के लिए 8 टीमें लगाई गई हैं । 4 आरपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । आरोपी जीतू सैनी बीएसपी पार्टी का नगर अध्य़क्ष रह चुका है । (Murder In Birthday Party)

तीन मौतों से इलाके में ग़म का माहौल

एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत पर पूरे खुरजा में गम का माहौल है । लोगों में हत्याकांड को लेकर गुस्सा भी है जिसको देखते हुए इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है । रविवार शाम करीब 6 बजे एक साथ तीनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button