रिक्शा चलाने वाले के बेटे ने महज 21 साल की उम्र में क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम, ऐसे तय किया IAS बनने तक का सफर

Success Story: यूपीएससी परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में सबसे आगे है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार यह परीक्षा देते है। पर बहुत कम लोग ही इस परीक्षा को पास कर मंजिल तक पहुंचते हैं।

UPSC Story: यूपीएससी परीक्षा भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं (UPSC Success Story) की लिस्ट में सबसे आगे है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार यह परीक्षा देते है। पर बहुत कम लोग ही इस परीक्षा को पास कर मंजिल तक पहुंचते हैं।

ऐसी ही एक कहानी आज हम आपके लिए लाए हैं जो आपके अंदर जोश भर देगी।पिता ऑटोरिक्शा चालक हैं (Success Story in Hindi) और मां खेत मजदूर हैं। बेटा पहली बार में सबसे कठिन परीक्षा पास कर आईएएस बन गया वो भी मात्र 21 साल की उम्र में। हम बात कर रहे हैं आईएएस अंसार शेख अहमद की, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के जालना जिले के मराठवाड़ा क्षेत्र के एक छोटे से गांव शेल के रहने वाले हैं।

अंसार बहुत गरीब परिवार से था। उनके पिता यूनुस शेख अहमद ऑटो रिक्शा चलाते थे। किसी तरह से उसका घर इसी से चलता था। अंसार के बचपन में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पिता को अपने बेटे का नाम स्कूल से हटाना पड़ा, हालांकि यह उनकी इच्छा के विरुद्ध था।

लेकिन उनकी मां ने ऐसा नहीं होने दिया और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने खेतों में काम करना शुरू कर दिया। उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि उनका बेटा पढ़ाई करे और जीवन में कुछ हासिल करे। अंसार बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थे। उनके माता-पिता ने भी उन्हें शिक्षित करने के लिए संघर्ष किया, लेकिन अंसार को पता था कि वे अपनी खराब वित्तीय स्थिति के कारण महंगी शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते थे।

इसलिए उन्होंने शुरू से ही आईएएस बनने का फैसला कर लिया था। इसके लिए उन्होंने संसाधनों और सुविधाओं की कमी के बावजूद अपनी पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी। वह दिन-रात पढ़ाई करता था। जीवन में उनकी एकमात्र महत्वाकांक्षा आईएएस बनना थी, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। नतीजा यह हुआ कि अंसार को पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई। उन्होंने इंडिया रैंक 361 हासिल की।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button