Ind vs Eng 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए लीड्स पहुंची टीम इंडिया, यहां 2002 में जीता था आखिरी मैच
शुभमन गिल (shubman gill) की अगुआई वाली टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट india vs england के लिए लीड्स पहुंच गई है

ind vs eng 1st test: शुभमन गिल (shubman gill) की अगुआई वाली टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट india vs england के लिए लीड्स पहुंच गई है। भारतीय टीम के लीड्स पहुंचने के कई वीडियो सामने आए हैं। टीम इंडिया कई दिन पहले इंग्लैंड पहुंच गई थी। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, इसके बाद भारत और इंडिया ए के बीच इंट्रा-स्क्वाड मैच हुआ था। टीम अब बेकेनहैम से ट्रेन के जरिए लीड्स पहुंच गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टीम नई नजर आ रही है। यह दौरा भारत के टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा।
शुभमन गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें लीड्स स्टेशन पर पहुंचते देखा गया। हालांकि, बैठक के दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर गंभीर नहीं दिखे। गंभीर 11 जून को मेडिकल इमरजेंसी के चलते भारत लौट आए थे। बताया गया कि उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा था।
लेकिन अब उनके 20 जून को होने वाले पहले मैच से पहले टीम में शामिल होने की उम्मीद है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में भी बदलाव हुए हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वह जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आकाशदीप के साथ भारतीय पेस बैटरी का हिस्सा होंगे। 2002 में लीड्स में जीता था आखिरी टेस्ट लीड्स में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो यह कुछ खास नहीं रहा है। टीम इंडिया ने यहां खेले गए 7 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की है, जबकि 4 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने यहां अपना आखिरी मैच 2002 में जीता था, जबकि पहली जीत 1986 में मिली थी। भारत ने जब 2021 में आखिरी बार लीड्स में खेला था, तो उसे पारी और 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, बी साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा