Tesla In Gurugram : हरियाणा में बनेगी टेस्ला ! 27 नवंबर से गुरुग्राम में खुलेगा देश का पहला सेंटर
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को टेस्ला कंपनी की सीनियर डायरेक्टर इसाबेल फैन के बीच हुई बैठक में सीएम ने उन्हें हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की एक कॉपी सौंपी है और कहा है कि हरियाणा तेज़ी से ईवी हब बनने की और अग्रसर है

Tesla In Gurugram : विश्व के जाने माने उद्योगपति एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द ही देश का पहला सेंटर गुरुग्राम में खोलने जा रहे हैं । आने वाली 27 नवंबर को गुरुग्राम में टेस्ला का ये सेंटर देश में पहला सेंटर होगा जहां पर एक ही जगह पर सारी सुविधाएं मौजूद होंगी । हरियाणा सरकार ने भी टेस्ला कंपनी से गुरुग्राम में अपनी मेन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का न्यौता दे दिया है ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का न्यौता दिया है । उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार निवेश और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए काम कर रही है ।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को टेस्ला कंपनी की सीनियर डायरेक्टर इसाबेल फैन के बीच हुई बैठक में सीएम ने उन्हें हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की एक कॉपी सौंपी है और कहा है कि हरियाणा तेज़ी से ईवी हब बनने की और अग्रसर है ।
27 नवंबर को गुरुग्राम में खुलेगा टेस्ला का पहला सेंटर
मुख्यमंत्री के साथ हुई इस बैठक में टेस्ला की ओर से जानकारी दी गई है कि टेस्ला कंपनी भारत का अपना पहला एकीकृत टेस्ला सेंटर गुरुग्राम में 27 नवंबर को खोलने जा रही है । यह भारत का पहला सेंटर होगा जहां पर एक ही परिसर में डिलीवरी हब, एक्सपीरियंस सेंटर, सर्विस स्टेशन, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाएं होंगी ।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अगर टेस्ला कंपनी हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाती है तो ना केवल हरियाणा के विकास में बढोतरी होगी बल्कि टेस्ला की इलेक्ट्रिक गा़ड़ियां ज्यादा किफायती दामों पर मिल सकेंगी ।











