Girlfriend Murder : बार बार पैसे मांगने लगी गर्लफ्रेंड तो मौत के घाट उतार कर फेंक दिया बेड के नीचे

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला अंगूरी पहले एक निजी कंपनी में काम करती थी और उसकी शादी वर्ष-2023 में मुहम्मद सदरूदीन से हुई थी, लेकिन जल्द ही वह उनसे अलग रहने लगी

GirlFriend Murder : गुरुग्राम के उद्योग विहार थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब गांव के एक मकान से बदबू आने और ताला लगे होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली । पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक कमरे की खिड़की से देखा तो अंदर बेड के नीचे एक महिला का शव पड़ा मिला । शव पूरी तरह सड़ चुका है तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और महिला के शव को कब्जे में लिया ।

लाश मिलने के बाद खुला राज

सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव डूंडाहेड़ा पहुंची । फर्स्ट फ्लोर पर कमरा नंबर-27 पर ताला लगा हुआ था । पुलिस ने खिड़की से झाँक कर देखा तो अंदर बेड के नीचे एक महिला का शव पड़ा है । पुलिस ने एफ.एस.एल. (FSL) और सीन-ऑफ-क्राईम (Scene-of-Crime) टीमों को मौके पर बुलाकर शव और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करवाया । शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया ।

वहां मौजूद एक किराएदार ने लिखित शिकायत में बताया कि कमरा नंबर-27 में रहने वाली महिला अंगूरी (उम्र-28 वर्ष), निवासी गांव सोड़ना, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के कमरे से तेज बदबू आ रही थी । खिड़की से देखने पर बेड के नीचे पैर दिखाई दिए । प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया गया कि महिला की हत्या लगभग 04-05 दिन पहले हुई होगी । शिकायत के आधार पर पुलिस थाना उद्योग विहार में संबंधित धाराओं के तहत हत्या का अभियोग दर्ज किया गया।

लिव इन पार्टनर गिरफ्तार

उद्योग विहार थाना पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को दिनांक 06.11.2025 को फरुखाबाद, उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया । आरोपी की पहचान अनुज (उम्र-30 वर्ष), निवासी गांव सलीमपुर, जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी अनुज ने हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया । गिरफ्तार किए गए आरोपी ने खुलासा किया कि उसने उसी को क्यों मौत के घाट उतार दिया जो उससे ही प्यार करती थी ।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला अंगूरी पहले एक निजी कंपनी में काम करती थी और उसकी शादी वर्ष-2023 में मुहम्मद सदरूदीन से हुई थी, लेकिन जल्द ही वह उनसे अलग रहने लगी । वर्ष-2024 में उसने विशाल नाम के व्यक्ति से कोर्ट मैरिज भी की थी ।आरोपी ऑटो रिक्शा चालक अनुज, मृतका अंगूरी के साथ पिछले 02 साल से संपर्क में था और उसका अंगूरी के किराए के कमरे पर आना-जाना था। इसी दौरान मृतका अंगूरी आरोपी अनुज से प्रेग्नेंट हो गई थी । प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले खर्चों के लिए मृतका लगातार आरोपी अनुज से पैसों की मांग कर रही थी, जिससे वह परेशान हो गया था ।

परेशानी में आकर 31 अक्टूबर की रात को जब आरोपी अनुज और मृतका अंगूरी के बीच रुपयों को लेकर फिर से झगड़ा हुआ, तो आरोपी ने आवेश में आकर मृतका अंगूरी का हाथों से गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बेड के नीचे छुपाकर मौके से फरार हो गया ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤