Sirsa News: सिरसा की सुखसागर कॉलोनी में हाइटेंशन टॉवर को लेकर बवाल, कॉलोनीवासियों ने बिजली निगम पर लगाया बड़ा आरोप

Haryana News: लोग कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अधिवक्ता चांद, छिंदर कौर, शीला, बंसी राम ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली निगम टावर को आगे व पीछे खाली पड़ी जमीन पर लगाने की बजाय आबादी वाले क्षेत्र में लगाना चाहता है, जो नियमों के विरुद्ध है।

Sirsa News: लोग कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अधिवक्ता चांद, छिंदर कौर, शीला, बंसी राम ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली निगम टावर को आगे व पीछे खाली पड़ी जमीन पर लगाने की बजाय आबादी वाले क्षेत्र में लगाना चाहता है, जो नियमों के विरुद्ध है।

कॉलोनी वासियों ने रखी अपनी परेशानियाँ

लोगों का कहना है कि हम सभी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। पाई-पाई जोड़कर हमने छोटा सा मकान बनाया है, लेकिन निगम अधिकारियों को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के आगे व पीछे काफी खाली जगह है। निगम वहां टावर लगा सकता है, जिस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।

निगम अधिकारियों की मनमानी

आबादी वाले इलाके में टावर लगाना निगम अधिकारियों की मनमानी है। निवासियों ने कहा कि सड़क पर कई बिजली के खंभे लगे हुए हैं। अगर इसके ऊपर हाई वोल्टेज टावर लगा दिया गया तो स्थिति और भी खराब हो जाएगी। निवासियों ने बिजली मंत्री अनिल विज से निगम अधिकारियों द्वारा की गई ज्यादतियों के लिए न्याय की मांग की है।

निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन जारी

कॉलोनी वासियों ने आज एक बार फिर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। निवासियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि अधिकारी जानबूझ कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है और कोई उनकी बात नहीं सुनता। इस कॉलोनी में अधिकतर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रहते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button