Pink Bus Service: इस राज्य में महिलाओं का सफर होगा सुहाना, जल्द दौड़ेंगी 80 नई पिंक बसें

बिहार सरकार महिलाओं को शानदार यात्रा देने के लिए बड़ी घोषणा करी है। अब जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों में 80 Bihar News: नई पिंक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे महिलाओं की यात्रा को चार चाँद लगने वाले हैं।

Pink Bus Service: बिहार सरकार महिलाओं को शानदार यात्रा देने के लिए बड़ी घोषणा करी है। अब जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों में 80 नई पिंक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इससे महिलाओं की यात्रा को चार चाँद लगने वाले हैं।

महिलाओं को मिलेगा मासिक पास

इन पिंक बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को मासिक पास की सुविधा भी दी जाती है। पास बनवाने के लिए महिलाओं को अपना आधार कार्ड, स्कूल/कॉलेज पहचान पत्र (आईडी) और मोबाइल नंबर के साथ बांकीपुर या फुलवारी स्थित बीएसआरटीसी कार्यालय में संपर्क करना होगा।

महिलाओं के लिए कुल 20 पिंक बसें चल रही

फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में महिलाओं के लिए कुल 20 पिंक बसें चल रही हैं। इन बसों का परिचालन मई में शुरू हुआ था। इनमें से पटना में सबसे ज्यादा 8 पिंक बसें, मुजफ्फरपुर में 4 और गया, पूर्णिया और दरभंगा में 2-2 बसें चल रही हैं।

महिला चालक नियुक्त की गई है

प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी रखा गया है। महिलाओं की सुविधा और आत्मविश्वास को ध्यान में रखते हुए पिंक बसों में महिला चालक नियुक्त की गई हैं। पटना में 16 महिला कंडक्टर, गया और भागलपुर में चार-चार महिला कंडक्टरों को बस चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।

लोग कर रहे सराहना

इन बसों को लेकर अब तक लोगों की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है। महिलाएं न सिर्फ सुरक्षित माहौल में यात्रा कर पा रही हैं, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में अपनी मौजूदगी और आत्मविश्वास का भी अनुभव कर रही हैं। मासिक किराया, बैठने की अच्छी व्यवस्था और महिला चालकों की मौजूदगी इन बसों को खास बनाती है।

80 नई पिंक बसें शुरू करने जा रही सरकार

इस योजना को राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे शहरी और अर्ध-शहरी शहरों में महिलाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की यात्रा सुगम होगी। अब सरकार जल्द ही 80 नई पिंक बसें शुरू करने जा रही है, जिससे इस योजना की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button