Haryana News

Saurabh Murder Case: प्रेगनेंट हैं साहिल की गर्लफ्रेंड मुस्कान रस्तोगी!, जेल में जल्द होगा प्रेग्नेंसी टेस्ट, पति को काटकर ड्रम छिपाया था

Advertisement
Advertisement

Saurabh Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबरों की मानें, तो जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) के बारे में अब यह आशंका जताई जा रही है कि वह प्रेग्नेंट हो सकती है। वहीं जेल प्रशासन ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और मुस्कान का प्रेगनेंसी टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेरठ जेल प्रशासन ने इस संबंध में मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को एक पत्र लिखा है। जिसमें  CMO से गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर (महिला रोग विशेषज्ञ) को जेल भेजने की मांग की गई है। ताकि, मुस्कान रस्तोगी की प्रेग्नेंसी की जांच कराई जा सके।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से एक महिला डॉक्टर को जल्द ही जेल में मुस्कान का टेस्ट करने के लिए भेजा जाएगा। खबरों की माने, तो महिला डॉक्टर पहले मुस्कान का सामान्य स्वास्थ्य का टेस्ट करेंगी और अगर डॉक्टर को प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई दिए, तो मुस्कान का तुरंत टेस्ट भी किया जाएगा।

वहीं इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि  मुस्कान रस्तोगी की तबीयत बिल्कुल ठीक है और उसे किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। जबकि, हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मुस्कान रस्तोगी की हालत जेल में बिगड़ गई है, लेकिन मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मुस्कान ठीक है और उसके नशे के लक्षण भी अब पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं।

खबरों की माने, तो वहीं वीरेश राज शर्मा ने ये भी बताया कि मुस्कान का स्वास्थ्य परीक्षण कराना एक नियमित प्रक्रिया है। जब जेल में महिला बंदियों की संख्या बढ़ती है तो सामूहिक रूप से उनका स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाता है। मुस्कान रस्तोगी के मामले में भी यही किया जाएगा। सीएमओ को पत्र भेजा गया है। उनकी ओर से भेजी गई महिला डॉक्टर अगर जरूरी समझती हैं, तो मुस्कान प्रेगनेंसी टेस्ट कराया जाएगा.

बता दें कि मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च की रात अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजूपत की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने सौरभ के शव के 15 टुकड़े किए गए और उन टुकड़ों को एक नीले रंग के ड्रम में भर दिया था। इसके बाद उसके ऊपर सीमेंट डाल दिया था। हालांकि, पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद दोनों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!