Haryana News

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के किसानों को प्लॉट देगी सरकार, इन शर्तों को करना होगा पूरा

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वासियों के किसानों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (HSIIDC) की तरफ से रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन योजना के तहत पात्र किसानों से आवेदन मांग है।

दो शर्तों को पूरा करना
इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित हुई है। इन शर्तों को पूरा करने वाले किसान आवेदन कर सकेंगे। पहली शर्त ये है कि किसानों की कुल भूमि का 75 फीसदी या उससे ज्यादा हिस्सा अधिग्रहित किया गया है। दूसरी यह कि कम से कम 1 एकड़ जमीन अधिग्रहित होना जरूरी है। अगर कोई किसान इन दोनों में से एक भी शर्त पूरी करता है तो उसे पात्र माना जाएगा।

Advertisement

इन किसानों के लिए हैं योजना
यह योजना उन 10 किसानों के गांवों के लिए लागू की गई है, जिनकी जमीन खरखौदा में HSIIDC की IMT प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहित की गई थी। पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का लाभ मिलेगा, जिसमें आर्थिक सहायता, भूखंड आवंटन या अन्य सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।

नगर निगम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित प्रारूप में जल्द से जल्द कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराएं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। वहीं आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट निगम कार्यालय के बाहर क बाहर से प्राप्त कर सकत हैं। दस्तावेजों के साथ विहित प्रपत्र पर किसान आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!