Sohna News: सोहना में पंचायती राज SDO के खिलाफ लामबंद हुए सरपंच, सीएम नायब सैनी से तबादले की मांग

सोहना ब्लॉक के दर्जनों सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर उपमंडल अधिकारी (पंचायती राज) जाहिद हुसैन पर विकास कार्यों में बाधा डालने, अपने ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए दबाव बनाने और क्षेत्र का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

Sohna News : गुरुग्राम जिले के सोहना खंड में पंचायती राज विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद गहरा गया है। ‘सरपंच एसोसिएशन, Sohna ब्लॉक’ के बैनर तले कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने एकजुट होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा है। इस पत्र में Sohna के उपमंडल अधिकारी (SDO) पंचायती राज, जाहिद हुसैन के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराते हुए उनका तुरंत प्रभाव से तबादला करने की मांग की गई है।

Sohna News


विकास कार्यों में मनमानी और बिल रोकने का आरोप

मुख्यमंत्री को लिखे गए मांग पत्र में सरपंचों ने आरोप लगाया है कि Sohna खंड में कार्यरत उपमंडल अभियंता जाहिद हुसैन ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप करते हैं। सरपंचों का कहना है कि अधिकारी पंचायतों द्वारा करवाए जाने वाले कार्यों में अपने पसंदीदा ठेकेदारों और आदमियों को ही काम पर लगाने के लिए दबाव बनाते हैं तथा अपना ही सामान बेचने का प्रयास करते हैं। यदि कोई ग्राम पंचायत Sohna उनके बताए ठेकेदारों से कार्य नहीं करवाती, तो उनके विकास कार्यों के बिलों पर तरह-तरह की आपत्तियां लगाकर उन्हें अटका दिया जाता है।


पदोन्नति के बाद बढ़ा विवाद

सरपंचों ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जाहिद हुसैन Sohna इससे पूर्व Sohna खंड में ही कनिष्ठ अभियंता (JE) के पद पर तैनात थे। अब वे पदोन्नत (Promote) होकर इसी खंड में उपमंडल अधिकारी (SDO) पंचायती राज बन गए हैं। सरपंचों का आरोप है कि पद पर रहते हुए अधिकारी का व्यवहार जनहित के अनुकूल नहीं है और उनके आचरण से क्षेत्र का सामाजिक माहौल और सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है।


पत्र पर इन सरपंचों के हैं हस्ताक्षर व मुहर

Sohna सरपंच एसोसिएशन के लेटरहेड पर भेजे गए इस मांग पत्र पर सोहना खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर और मुहर दर्ज हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • रामपाल (सरपंच, ग्राम पंचायत महेंद्रवाड़ा)

  • साधना रानी (सरपंच, ग्राम पंचायत धामधौज)

  • सोनिया (सरपंच, ग्राम पंचायत खेडला)

  • राजरानी (सरपंच, ग्राम पंचायत खेड़ली लाला)

  • दीपिका (सरपंच, ग्राम पंचायत हरचंदपुर)

  • शीतल (सरपंच, ग्राम पंचायत लोहटकी)

  • सरपंच, ग्राम पंचायत अभयपुर

  • सरपंच, ग्राम पंचायत जोलहाका

  • सरपंच, ग्राम पंचायत निमोठ

  • सरपंच, ग्राम पंचायत रिठौज

  • सरपंच, ग्राम पंचायत पैंठोला

  • सरपंच, ग्राम पंचायत करोदा

  • सरपंच, ग्राम पंचायत झांपुर

सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि ग्रामीण विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उक्त अधिकारी का सोहना से तत्काल स्थानांतरण किया जाए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤