Road Safety Gurugram : हादसे रोकने के लिए 57 सेक्टरों की सड़कों को बनाया जाएगा सुरक्षित, जीएमडीए ने तैयार किया प्लान
यातायात पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बाद उठाया गया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने पिछले साल दिसंबर में GMDA को पत्र लिखकर शहर के 80 प्रमुख चौराहों की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया था

Road Safety Gurugram : मिलेनियम सिटी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने सड़कों पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए शहर के 57 सेक्टरों की सड़कों सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके एक व्यापक योजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे।
गुरुग्राम में अक्सर देखा गया है कि मुख्य सड़कों पर सांकेतिक बोर्ड और रिफ्लेक्टर की कमी के कारण रात के समय वाहन चालकों को भारी असुविधा होती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इस नई योजना के अंतर्गत सुरक्षित बनाने के लिए काफी बदलाव किए जाएंगे।
सड़कों पर सूचना पट्ट (Signage Boards) और शेवरॉन बोर्ड लगाए जाएंगे। रात में दृश्यता बढ़ाने के लिए कैट आई (Cat Eyes), रिफ्लेक्टर और रोड स्टड का उपयोग होगा। पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जेबरा क्रॉसिंग और डिवाइडर को दुरुस्त किया जाएगा। इसके अलावा जर्सी बैरियर, बोलार्ड और लेन डिवाइडिंग का काम भी किया जाएगा।
यह कदम यातायात पुलिस द्वारा दी गई चेतावनी के बाद उठाया गया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन ने पिछले साल दिसंबर में GMDA को पत्र लिखकर शहर के 80 प्रमुख चौराहों की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया था। पत्र में ब्रिस्टल चौक, आर्टमिस अस्पताल चौक, वजीराबाद चौक और सिग्नेचर टावर जैसे महत्वपूर्ण पॉइंट पर सुरक्षा उपकरणों की कमी बताई गई थी। इनके कारण हादसे होने का हमेशा डर बना रहता है।
GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा के निर्देश पर जारी इस टेंडर में ठेकेदार को एक साल का समय दिया गया है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई सड़कें अभी डिफेक्ट लायबिलिटी मेंटिनेंस पीरियड में हैं, लेकिन ठेकेदार सुरक्षा उपकरणों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिन्हें अब नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।









