Rapist Maulvi: बच्चे पर बुरी आत्मा का साया के इलाज के नाम पर मौलवी और उसके साथियों ने महिला से किया गैंगरेप
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला को बनाया बंधक, अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर कीं वायरल; ताऊडू पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Rapist Maulvi/नूंह: हरियाणा के नूंह में अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया के नाम पर एक महिला के साथ हैवानियत का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे पर ‘बुरी आत्मा का साया’ हटाने का झांसा देकर एक मौलवी (Rapist Maulvi) और उसके साथियों ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना डाला। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए (Rapist Maulvi) मौलवी और दो महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Rapist Maulvi : झांसा देकर बुलाया, फिर पिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला अपने बच्चे की बीमारी के इलाज के लिए पलवल स्थित एक मौलवी (Rapist Maulvi) के पास गई थी। मौलवी ने अंधविश्वास का जाल बुनते हुए दावा किया कि बच्चे पर बुरी आत्मा का साया है। इलाज का बहाना बनाकर मौलवी ने महिला को ताऊडू इलाके के खोरी गांव स्थित अपने ठिकाने पर बुलाया। वहाँ मौलवी (Rapist Maulvi) ने कहा कि तांत्रिक क्रिया सूरज ढलने के बाद होगी। इस दौरान महिला को धोखे से एक नशीला पेय पदार्थ पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।
Rapist Maulvi : बंधक बनाकर किया गैंगरेप और दी धमकियां
जब महिला को होश आया, तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। वहाँ मौलवी (Rapist Maulvi) और उसके साथियों ने उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। आरोपियों ने पीड़िता के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी ताकि वह किसी से शिकायत न करे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला को अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा, उसका सिम कार्ड तोड़ दिया और परिवार से संपर्क काटने की पूरी कोशिश की।
Rapist Maulvi के चंगुल से छूटकर पहुंची पुलिस के पास
23 जून की रात पीड़िता किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने बच्चे के साथ आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और परिजनों के पास पहुंची। परिजनों को आपबीती बताने के बाद जब मामला दर्ज कराने की बात आई, तो आरोपियों ने महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं और धमकियां देने लगे।
ताऊडू थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की और घटना में शामिल मौलवी (Rapist Maulvi) समेत सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
