Sohna Road पर AIRIA Mall समेत कई सोसाइटी और मॉल्स की बत्ती 48 घंटों से गुल, परेशान लोगों ने लगाया जाम

Sohna Road पर पिछले 8 से ज्यादा संस्थानों में 48 घंटों से बत्ती गुल है । कई मॉल तो लगातार 48 घंटों से जनरेटर सेट पर चल रहे हैं जिनमें लाखों लीटर डीज़ल की खपत हो चुकी है तो वहीं कई रिहायशी सोसाइटियों में भी पिछले 48 घंटों से बिजली नहीं है जिससे परेशान होकर स्थानीय लोगों सोहना रोड़ पर जाम लगा दिया लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवा दिया है ।
48 घंटों ने नहीं है बिजली
दरअसल सोहना रोड़ पर AIRIA Mall, Elan Mall, Ocus, Pyramid Society समेत कुल 8 बड़े संस्थानों की बिजली सप्लाई बाधित होने की वजह से पिछले 48 घंटों से लगातार बिजली गुल है । मिली जानकारी के अनुसार इन 8 संस्थानों में सेक्टर 67 M3M Urbana के सामने पावर स्टेशन से बिजली सप्लाई की अंडरग्राउंड लाइन आ रही है जो कि 48 घंटे पहले शॉर्ट हो गई जिसकी वजह से इन संस्थानों की बत्ती गुल हो गई । (Sohna Road)
सेक्टर 67 से सोहना रोड़ पर आ रही अंडरग्राउंड बिजली की लाइन की मरम्मत की जिम्मेवारी इन्ही 8 संस्थानों की है इसीलिए इन संस्थानों की मेंटेनेंस टीमें लगातार फॉल्ट को ठीक करने में जुटी हुई हैं लेकिन बिजली की लाइन कई जगह से कटी हुई है जिसमें समय लग रहा है ।
मेंटेनेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि बिजली की लाइन को लोगों ने सीवर की लाइन दबाने के लिए कई जगहों पर कट लगे हुए हैं । कई जगहों पर लाइन को दुरुस्त करते समय रास्ते में आ रही सीवर की लाइन भी डैमेज हो गई जिसकी जिसकी वजह से सीवर का पानी भर गया और मरम्मत के कार्य में बाधा आ रही है ।
अधिकारी ने बताया कि स्टैंडबाय लाइन में भी फॉल्ट मिला है जिसकी वजह से उस लाइन को भी शुरु नहीं किया जा सका । ऐसे में पिछले 48 घंटों से मॉल्स और रिहायशी सोसाइटी में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित है जिसकी वजह से जनरेटर सेट के जरिए बिजली की सप्लाई की जा रही है ।
Pyramid Society के लोगों ने लगाया जाम (Sohna Road)
सोहना रोड़ पर जेल मोड़ के पास बनी पिरामिड अफोर्डेबल सोसाइटी में भी बिजली की सप्लाई इसी लाइन से होती है जहां पर भी बिजली की सप्लाई बाधित हुई है । जिसकी वजह से 48 घंटों से लाइट ना होने की वजह से स्थानीय लोगों ने सोहना रोड़ पर आज सुबह जाम लगा दिया लेकिन जाम की सूचना जैसे ही मिली गुरुग्राम पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया जिसके बाद कुछ ही मिनटों में जाम को खुलवाया गया ।
अफॉर्डेबल सोसाइटी में नहीं है जनरेटर की सुविधा
पिरामिड सोसाइटी की मेंटेनेंस कंपनी ने बताया कि नियमों के अनुसार अफॉर्डेबल सोसाइटी में जनरेटर सेट से बिजली का बैकअप नहीं दिया जा सकता है केवल कॉमन एरिया में पावर बैकअप होता है ऐसे में फ्लैट्स में रहने वाले लोगों का गुस्सा फूट पड़ा । लोगों की परेशानी को देखते हुए कंपनी ने कम्युनिटी सेंटर में कूलर और गद्दों की सुविधा देते हुए लोगों को राहत देने का काम किया जा रहा है । (Sohna Road)
जनरेटर के सहारे चल रहे मॉल्स
वहीं पिछले 48 घंटों से बिजली ना होने की वजह से Airia Mall और Elan मॉल पिछले 48 घंटों से जनरेटर बैकअप पर चल रहे हैं जिनमें सैंकड़ों कमर्शियल दुकानें और सिनेमा हॉल्स हैं । ऐसे में इन मॉल्स में पिछले 48 घंटों में लाखों लीटर डीज़ल की खपत हो चुकी है ।
