Power Cut : आज गुरुग्राम के कई इलाकों में 7 घंटे गुल रहेगी बत्ती, DHBVN ने जारी किया नोटिस

Power Cut : आज गुरुग्राम वासियों को बिजली से जुड़ी परेशानी हो सकती है । DHBVN ने आज गुरुग्राम में बिजली 7 घंटो तक बाधित रहने का नोटिस जारी किया है । गुरुग्राम के सेक्टर 9 इलाके में 66 केवी सब स्टेशन की मरम्मत के चलते ये कट लगाया जाएगा जिसकी वजह से आज गुरुग्राम के कई इलाकों में 7 घंटो तक बत्ती गुल रहेगी ।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बत्ती गुल (Power Cut)
DHBVN द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 9 में 66 केवी सब स्टेशन की मरम्मत की जाएगी जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । मरम्मत का काम होने की वजह से इस शटडाउन का असर गुरुग्राम के तीन सब डिवीजन न्यू कॉलोनी, कादीपुर और सेक्टर 37 सी में सबसे ज्यादा रहेगा । (Power Cut)
मैंटेनेंस के चलते आज गुरुग्राम के पटौदी रोड़, मनोहर नगर, न्यू कॉलोनी, सेक्टर 9 और बसई रोड़ इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी । (Gurugram News)









