Bangladeshi :गुरुग्राम में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का चलेगा सघन तलाशी अभियान, किया जाएगा डिपोर्ट

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा फैसला; झुग्गियों, कॉलोनियों और होटलों में चलेगी सघन चेकिंग, अफवाह फैलाने वालों और बिना दस्तावेज रहने वालों को सीधे किया जाएगा डिपोर्ट, बिना वेरिफिकेशन कमरा देने वाले मकान मालिकों पर भी दर्ज होगी FIR

Bangladeshi : साइबर सिटी गुरुग्राम में राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने एक बहुत बड़े विशेष चेकिंग अभियान का खाका तैयार किया है। इस अभियान के तहत शहर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी (Bangladeshi) घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट (देश से बाहर) किया जाएगा। पुलिस ने साफ कर दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है और इससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने के लिए गुरुग्राम पुलिस की संबंधित थाना टीमें, अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीमें और विशेष रूप से गठित की गईं टास्क फोर्स शहर के कोने-कोने में सघन चेकिंग चलाएंगी। पुलिस टीमों द्वारा मुख्य रूप से विभिन्न रिहायशी इलाकों, झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों और होटलों में जाकर संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

माहौल ठंडा होते ही वापस लौट आए थे घुसपैठिए, इस बार पुलिस सख्त

काबिलेगौर है कि ऐसा विशेष चेकिंग अभियान गुरुग्राम में पहले भी चलाया गया था। उस दौरान पुलिस की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी (Bangladeshi) यहां से चले गए थे या छिप गए थे। लेकिन जैसे ही पुलिस की ढील के बाद माहौल थोड़ा ठंडा हुआ, ये घुसपैठिए चोरी-छिपे दोबारा गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों में आकर बस गए। इस बार पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है। गुरुग्राम पुलिस का साफ कहना है कि इस बार न केवल पहचान की जाएगी, बल्कि उन्हें सीधे डिपोर्ट करने की पुख्ता कानूनी कागजी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी ताकि वे दोबारा न लौट सकें।

लालची मकान मालिकों को सख्त चेतावनी: बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखा किराएदार, तो दर्ज होगी सीधे FIR

इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने उन मकान मालिकों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी दी है, जो थोड़े से किराए के लालच में बिना किसी पहचान पत्र या बिना जांच-पड़ताल के इन अवैध Bangladeshi घुसपैठियों को अपने मकानों, कमरों या झुग्गियों में पनाह दे देते हैं।

पुलिस की दो टूक: यदि जांच के दौरान किसी भी मकान मालिक के पास बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रहने वाले अवैध विदेशी या बांग्लादेशी (Bangladeshi) नागरिक पाए गए, तो सिर्फ किराएदार पर ही नहीं, बल्कि लापरवाही बरतने और नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ भी सीधे एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी मकान मालिकों और आरडब्ल्यूए (RWA) के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने यहां रहने वाले हर एक किराएदार, नौकर, और होटलों में काम करने वाले कामगारों का पुलिस वेरिफिकेशन तुरंत करवाएं।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी जेल की कार्रवाई, वैध नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं

गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि इस पूरी चेकिंग के दौरान किसी भी वैध भारतीय नागरिक या वैध दस्तावेजों के साथ रह रहे बांग्लादेशी/विदेशी नागरिक को किसी भी सूरत में परेशान या डिटेन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस की सोशल मीडिया सेल पर भी पैनी नजर है। यदि कोई भी व्यक्ति इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से झूठी, मनगढ़ंत या भड़काऊ अफवाह फैलाकर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

आम नागरिक भी बनें देश की सुरक्षा का हिस्सा: 112 पर दें सूचना

गुरुग्राम पुलिस ने शहर के सभी आम नागरिकों और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से इस राष्ट्रीय हित के अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि चेकिंग के कारण अस्थाई रूप से थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन देश की सुरक्षा के आगे निजी असुविधा बेहद छोटी है।

अगर आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है या किसी अवैध Bangladeshi बांग्लादेशी/विदेशी नागरिक के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर या अपने नजदीकी थाने में दें। आपकी एक छोटी सी सजगता समाज को बड़ी आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित रख सकती है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤