Strict Action : गुरुग्राम पुलिस ने मेवाती चोरों का ‘सेफ हाउस’ किया ध्वस्त, इसी ठिकाने से रची जाती थीं चोरी की साजिशें
सोहना के पीर कॉलोनी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था सेफ हाउस, अपराध शाखा ने प्रशासन के साथ मिलकर ढहाया बदमाशों का साम्राज्य; गुरुग्राम पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत बड़ी कार्रवाई।

Strict Action : शहर को अपराध और अपराधियों से पूरी तरह मुक्त करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने अब ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक बेहद आक्रामक (Strict Action) और बड़ा अभियान छेड़ दिया है। पुलिस ने न केवल अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की रणनीति अपनाई है, बल्कि अपराध की कमाई और अवैध कब्जों पर भी सीधी सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने सोहना के पीर कॉलोनी में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए अपराधियों के पक्के ठिकानों को जमींदोज कर दिया है।
अपराध शाखा सोहना और अपराध शाखा सेक्टर-43 की संयुक्त टीमों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सोहना स्थित पीर कॉलोनी में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया और भारी मशीनरी व जेसीबी की सहायता से अवैध रूप से खड़े किए गए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल करा लिया गया है।
तीन दर्जन से भी ज्यादा चोरी के मुकदमों वाले शातिर ‘मेवाती’ चोरों का था ठिकाना : Strict Action
पुलिस की इस बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक के केंद्र में सोहना की पीर कॉलोनी के रहने वाले दो कुख्यात और आदतन अपराधी थे, जिनकी पहचान शाहरुख और अरशद के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी इलाके में चोरी और संगठित अपराध के बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जिनके खिलाफ गुरुग्राम के अलग-अलग थानों में तीन दर्जन (36) से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी शाहरुख: शातिर चोर शाहरुख पर अकेले गुरुग्राम में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत 34 गंभीर अभियोग दर्ज हैं।
आरोपी अरशद: दूसरे आरोपी अरशद पर चोरी के 06 मुकदमे और इसके साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा 01 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट का मामला दर्ज है।
सरकारी जमीन पर बनाया था ‘सेफ हाउस’, यहीं से रची जाती थीं चोरी की साजिशें : Strict Action
पुलिस जांच और खुफिया इनपुट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इन दोनों आरोपियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके एक पक्का एक मंजिला मकान खड़ा कर लिया था। अपराधियों ने इस अवैध मकान को अपना मुख्य ‘सेफ हाउस’ और ठिकाना बना रखा था। आरोपी इसी ठिकाने पर बैठकर पूरे दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में चोरी की बड़ी वारदातों की योजना बनाते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद यहीं आकर छिप जाते थे।
गुरुग्राम पुलिस ने इस संगठित नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए सीधे इनके ठिकाने को ही टारगेट किया। भारी पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा घेरे के बीच चली इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई सभी संरचनाओं को मिट्टी में मिला दिया गया। पूरे अभियान के दौरान पुलिस की कड़ी चौकसी के चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।
भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगी ऐसी कार्रवाइयां: गुरुग्राम पुलिस
पुलिस का सख्त संदेश: गुरुग्राम पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए अपराधियों और भू-माफियाओं को बेहद कड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम नागरिकों को भयमुक्त माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराध की कमाई से खड़े किए गए साम्राज्यों और अवैध निर्माणों पर भविष्य में भी ऐसी ही खुफिया-आधारित {Strict Action} सख्त और बड़ी कार्रवाइयां और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगी। अपराधियों के लिए साफ चेतावनी है कि या तो वे अपराध का रास्ता छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ इससे भी ज्यादा कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।