Traffic Rule : सावधान गुरुग्राम! अब लेन बदली तो सीधे सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैफिक पुलिस का कड़ा फरमान
कार, ऑटो से लेकर भारी वाहनों तक, लेन अनुशासन तोड़ने वालों पर गुरुग्राम पुलिस करेगी MV Act (Traffic Rule) के तहत सख्त कार्रवाई; पहले दो-तीन दिन जागरूकता, फिर सीधे एक्शन।

Traffic Rule : अगर आप गुरुग्राम की सड़कों पर गाड़ी चलाते हैं, तो अपनी ड्राइविंग की आदतें तुरंत सुधार लीजिए। अब सड़क पर मर्जी से लेन बदलना या लापरवाही से गाड़ी चलाना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। अब लेन ड्राइविंग के नियम का उल्लंघन करने पर सीधे आपका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है।
ट्रैफिक टावर, गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त यातायात (DCP Traffic) प्रतीक गहलोत (IPS) ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP Traffic) सत्यपाल यादव (HPS) और यातायात कर्मचारियों की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मुहिम की शुरुआत ट्रांसपोर्टरों के साथ मीटिंग से जरूर हुई है, लेकिन गुरुग्राम पुलिस का यह नया फरमान सिर्फ भारी वाहनों (ट्रक, बस) तक सीमित नहीं है। यह नियम शहर के हर कार चालक, थ्री-व्हीलर (ऑटो) और अन्य कमर्शियल वाहन चालकों पर भी समान रूप से लागू होगा।
भारी वाहनों के साथ कार और ऑटो चालकों के लिए भी बड़ी चेतावनी : Traffic Rule
पुलिस उपायुक्त यातायात ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए लेन अनुशासन (Lane Discipline) का पालन करना हर वाहन चालक के लिए अनिवार्य है।
कार और थ्री-व्हीलर चालक ध्यान दें: अक्सर देखा जाता है कि शहर के मुख्य मार्गों और एक्सप्रेसवे पर कार और ऑटो चालक तेजी से निकलने के चक्कर में बार-बार लेन बदलते हैं (जिग-जैग ड्राइविंग करते हैं), जिससे पीछे चल रहे वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा होता है। अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हैवी और कमर्शियल व्हीकल: सभी भारी और कमर्शियल वाहनों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे केवल अपनी निर्धारित बाईं (Left) लेन में ही वाहन चलाएं।
दो-तीन दिन की मोहलत, फिर शुरू होगा ‘सस्पेंशन’ का दौर : Traffic Rule
गुरुग्राम यातायात पुलिस इस नए नियम को लागू करने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है:
शुरुआती जागरूकता अभियान: पहले दो-तीन दिन ट्रैफिक पुलिस शहर के मुख्य सड़क मार्गो पर वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के प्रति जागरूक करेगी और उन्हें अपनी सही लेन में चलने की समझाइश दी जाएगी।
सख्त चालान और कानूनी कार्रवाई: जागरूकता अवधि खत्म होने के बाद, जो भी वाहन चालक लेन ड्राइविंग की अवहेलना करता पाया गया, उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत भारी चालान काटा जाएगा।
लाइसेंस होगा सस्पेंड: यदि कोई वाहन चालक आदतन (बार-बार) लेन बदलने या नियमों को तोड़ने की गलती करता पकड़ा गया, तो ट्रैफिक पुलिस उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की सिफारिश सीधे अथॉरिटी को भेजेगी।
HSRP नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर भी नकेल : Traffic Rule
लेन ड्राइविंग के साथ-साथ पुलिस ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। यदि किसी ने नंबर प्लेट के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की है, या नंबर छिपाने की कोशिश की है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस की अपील:
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सभी नागरिकों, ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग दें। अपने जानने वालों, ड्राइवरों और करीबियों को व्हाट्सऐप ग्रुप और फोन कॉल के जरिए इस नए नियम की जानकारी दें, ताकि किसी को भी सड़क पर परेशानी या कानूनी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
याद रखें—आपकी सुरक्षित यात्रा ही आपकी सही लेन में है!