PM Surya Ghar Yojana: उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब नहीं देना होगा बिजली बिल

PM Surya Ghar Yojana:  देश भर के लोग अब पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरा लाभ उठा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य हर घर को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है। हरियाणा के झज्जर जिले में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप दहिया ने अंत्योदय और अन्य पात्र परिवारों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। इसके तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जा रही है।PM Surya Ghar Yojana

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 फरवरी 2024 को इस योजना की शुरुआत की थी। केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए ₹75,021 करोड़ का भारी भरकम बजट रखा है। इस योजना को 2026-27 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है।PM Surya Ghar Yojana

कितनी सब्सिडी मिलती है?

सामान्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी इस प्रकार है:

1 किलोवाट: ₹30,000

2 किलोवाट: ₹60,000

3 किलोवाट: ₹78,000 (अधिकतम सीमा)

अंत्योदय उपभोक्ता भी अतिरिक्त लाभ के लिए पात्र हैं:

अंत्योदय उपभोक्ता भी अतिरिक्त लाभ के लिए पात्र हैं:

1 किलोवाट: ₹25,000 अतिरिक्त

2 किलोवाट: ₹50,000 अतिरिक्त

कौन उठा सकता है लाभ?

यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू है। अंत्योदय परिवारों को राज्य सरकार से अतिरिक्त सहायता भी मिलती है। आवेदन के लिए फैमिली आईडी की आवश्यकता होती है।

इस योजना को प्रभावी बनाने के लिए, राज्य सरकार UHBVNL वेबसाइट (https://solarconnections.uhbvn.org.in) पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चला रही है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button