Goat Farming: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! अब बकरी पालन पर मिलेंगे इतने रुपए

Goat Farming:  यह योजना बकरी पालन करने वाले किसानों की किस्मत बदल सकती है। पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसके तहत पशुपालन विभाग बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50% सब्सिडी दे रहा है। मुरादाबाद के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल के अनुसार सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और किसानों की आय बढ़ाना है।Goat Farming

डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि इस योजना के तहत इच्छुक किसानों को बकरी पालन इकाई स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है।Goat Farming

बाजार में अच्छी मांग

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कंसल ने बताया कि पात्र किसानों से समय रहते अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की गई है। बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। इसके जरिए छोटे और सीमांत किसान भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। बकरी के दूध, मांस और बकरी से जुड़े अन्य उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है। इससे पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलती है।Goat Farming

कार्यालय से करें संपर्क

आवेदन के लिए किसानों को अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज, पहचान पत्र, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करना होगा। योजना के तहत चयनित किसानों को विभाग की ओर से तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे बकरी पालन के वैज्ञानिक तरीके अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल कर सकें।Goat Farming

सरकार प्रतिबद्ध

मुरादाबाद के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुपालन को कृषि से जोड़कर किसानों को आय के बहुआयामी स्रोत उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, बल्कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादन और पशुधन विकास को भी मजबूती मिलेगी।Goat Farming

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button