खतरे में गुरुग्राम की Highrise Society, किसी बिल्डिंग का गिरा प्लास्टर तो किसी की लिफ्ट अटकी

Highrise Society : गुरुग्राम में जिस तरह ऊंची ऊंची इमारते इस शहर की सुंदरता को बढाती हैं उसी प्रकार अब ये ऊंची ऊंची इमारते लोगों की जिंदगियों को खतरे में डाल रही हैं । आए दिन किसी ना किसी सोसाइटी में हादसे हो रहे हैं जिसकी वजह से इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई हैं । ताजा मामले दो अलग अलग सोसाइटियों से आए हैं जहां एक सोसाइटी की बालकनी में प्लास्टर गिर गया तो वहीं दूसरी सोसाइटी की लिफ्ट फंसने की वजह से दंपत्ति की 18 मिनट तक सांसे अटकी रहीं ।

सेक्टर 102 में BPTP में गिरा प्लास्टर

पहली घटना गुरुग्राम के सेक्टर 102 से आई है जहां BPTP एमेस्टारिया सोसाइटी के ए ब्लॉक में बने फ्लैट की बालकनी में अचानक से प्लास्टर गिर गया गनीमत रही कि जिस समय ये प्लास्टर गिरा उस समय नीचे कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था । A Block में फ्लैट नंबर 97 के फर्स्ट फ्लोर की बालकनी का प्लास्टर अचानक से नीचे गिर गया ।

सोसाइटी में हुए इस हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है । ये सोसाइटी एक लो राइज इंडिपेंटेंड प्रोजेक्ट है । एजेंसी का कहना है कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी यूनिट के अंदर मरम्मत की जिम्मेवारी मालिक की है । वहीं RWA का आरोप है कि इस सोसाइटी में पिछले एक महीने में ये पांचवी घटना है । इसकी शिकायत डीटीपी अमित मधोलिया से की गई है । स्थानीय लोगों ने सोसाइटी का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की गई है ।

लिफ्ट में 18 मिनट तक फंसे रहे दंपत्ति

वहीं दूसरी घटना सेक्टर 37सी की इम्पीरिया एसफिरा सोसाइटी से आया है जहां C टावर की लिफ्ट अचानक दो फ्लोर के बीच में रुक गई और इस दौरान लिफ्ट में 23वें फ्लोर से नीचे आ रहे दंपत्ति इस लिफ्ट में फंस गए । आरोप है कि 18 मिनट तक कोई मदद नहीं मिली और 18 मिनट तक दपंत्ति लिफ्ट के अंदर फंसे रहे । इस दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई उनको अस्पताल ले जाया गया ।

सोसाइटी में रहने वाले निवासियों ने बिल्डर और मेंटिनेंस कंपनी पर आरोप लगाया है । स्थानीय निवासियों का कहना है कि 15 दिनों से वो लगातार लिफ्ट में तकनीकी खराबी की शिकायत कर रहे हैं लेकिन मेंटिनेंट कंपनी ने कोई रुची नहीं दिखाई जिसके बाद ये हादसा हुआ है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤