Electoral Roll : आज जारी होगी फोटोयुक्त मतदाता सूची, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे और आपत्तियां
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। नागरिक 31 जुलाई से 30 अगस्त तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसका अंतिम निपटारा 3 अक्टूबर को होगा।

Electoral Roll : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम में 31 जुलाई को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फर्जी, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट चिह्नित मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से अलग किए गए हैं तथा उनकी एएसडीडी सूची संबंधित बीएलओ, निर्वाचन पंजीयन अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी।
प्रारूप मतदाता सूची तथा एएसडीडी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट https://ceoharyana.gov.in/ पर भी उपलब्ध रहेगी। इससे शहर के नागरिक आसानी से अपने नाम एवं अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
इस अवधि में नागरिक नए नाम जोड़ने, नाम हटाने अथवा आवश्यक संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। 28 सितंबर तक सभी मामलों का निपटारा कर तीन अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
गुरुग्राम डीसी ने बताया कि मतदाता अपने संबंधित एइआरओ कार्यालय में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र- गुरुग्राम (Electoral Roll)
मतदान केंद्र संख्या 01 से 25 तक के लिए दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने का स्थान पुराना एमसीजी कार्यालय सिविल अस्पताल के सामने, 26 से 52 तक के लिए डीपीओ कार्यालय विकास सदन, 53 से 76 तक के लिए जीएसएस एस ब्वायज गुड़गांव गांव, 77 से 105 तक के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय, 106 से 130 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 131 से 159 तक के लिए बीईओ कार्यालय गुरुग्राम, 160 से 187 तक के लिए जीएसएसएस सेक्टर-4/7, 188 से 244 तक के लिए तहसील गुरुग्राम लघु सचिवालय में निर्धारित किए गए।
केंद्र संख्या 245 से 277 तक के लिए तहसील कादीपुर, 278 से 305 तक के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर, बूथ संख्या 306 से 327 तक के मतदाता जीएसएसएस चक्करपुर में, बूथ संख्या 328 से 351 तक के मतदाता एमसीजी आफिस सेक्टर-42 में, बूथ संख्या 352 से 378 तक के मतदाता जीएसएसएस कन्हई में, बूथ संख्या 379 से 405 तक के मतदाता जीएमएसएसएस सेक्टर-43 में तथा बूथ संख्या 406 से 435 तक के मतदाता जीएसएसएस वजीराबाद में अपनी आपत्तियां एवं दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र : पटौदी (Electoral Roll)
मतदान केंद्र संख्या 1 से 26 के लिए तहसील पटौदी, 27 से 55 के लिए तहसील पटौदी, 56 से 75 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन भोड़ाकलां, 76 से 103 के लिए बीडीपीओ कार्यालय पटौदी, 104 से 130 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हाल, 131 से 147 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन हेलीमंडी, 148 से 166 के लिए एसडीओ डीएचबीवीएन पटौदी, 167 से 186 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हाल, 187 से 216 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हाल, 217 से 242 के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हाल तथा 243 से 259 तक के मतदान केंद्रों के लिए एसडीएम कार्यालय मीटिंग हाल को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां निर्धारित सुनवाई स्थलों पर प्रस्तुत कर सकते हैं।
विधानसभा क्षेत्र : सोहना (Electoral Roll)
मतदान केंद्र संख्या 1 से 37 के लिए तहसील कार्यालय सोहना, 38 से 77 के लिए राजकीय महाविद्यालय रिठौज भोंडसी, 78 से 104 के लिए एसडीएम कार्यालय सोहना, 105 से 127 के लिए बीडीपीओ कार्यालय सोहना, 128 से 145 के लिए एसडीएम कार्यालय सोहना, 146 से 160 के लिए बीईओ कार्यालय सोहना, 161 से 180 के लिए तहसील कार्यालय तावड़ू, 181 से 197 के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू, 198 से 216 के लिए तहसील कार्यालय तावड़ू, 217 से 236 के लिए एसडीएम कार्यालय तावड़ू, 237 से 252 के लिए एसडीएम कार्यालय तावड़ू, 253 से 269 के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू तथा 270 से 292 तक के मतदान केंद्रों के लिए बीईओ कार्यालय तावड़ू को सुनवाई स्थल निर्धारित किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र: बादशाहपुर (Electoral Roll)
मतदान केंद्र संख्या 390 से 407 के लिए तहसील वजीराबाद, 364 से 369, 373 से 381 तथा 385 से 389 के लिए तहसील बादशाहपुर, 341 से 363 व 370 से 372 के लिए तहसील वजीराबाद, 1 से 7, 187 से 201 के लिए मार्केट कमेटी फरुखनगर, 450 से 457 व 500 से 511 के लिए तहसील मानेसर, 264 से 266, 270, 271, 273 से 279 तथा 325 से 333 के लिए जीएसएसएस कादीपुर, 460 से 474, 481 से 483 व 488 से 490 के लिए जीएसएसएस बादशाहपुर, 475 से 480, 484 से 487, 491 से 494, 512 से 518 के लिए जीजीएसएसएस बादशाहपुर, 202 से 212 व 302 से 324 के लिए जीएसएसएस खांडसा तय किए गए हैं।
केंद्र संख्या 118 से 138, 141 से 143 व 154, 155 के लिए जीएसएसएस नाथूपुर, 53 से 56, 59 से 77 व 98 के लिए जीएसएसएस साधराना, 418 से 433 व 440 के लिए जीएसएसएस बीपी खटोला, 334 से 340, 382 से 384 व 408 से 417 के लिए जीएसएसएस इस्लामपुर, 213 से 219, 224, 280 से 287 व 288 से 301 के लिए जीएसएसएस शिकोहपुर, 156 से 172 के लिए जीएसएसएस ग्वाल पहाड़ी, 78 से 97, 99 व 150 से 153 के लिए जीएसएसएस पातली, 28 से 52, 57 व 58 के लिए जीएसएसएस भीमगढ़ खेड़ी निर्धारित किए गए।
केंद्र संख्या 100 से 117, 139 से 140 व 144 से 149 के लिए जीएसएसएस डुंडाहेड़ा, 220 से 223 व 225 से 241 के लिए जीएसएसएस नर्सिंगपुर, 242 से 263, 267 से 269 व 272 के लिए तहसील हरसरु, 8 से 27, 173 से 186 के लिए तहसील फरुखनगर तथा 434 से 439, 441 से 449, 457 से 458 व 495 से 499 के लिए जीएसएसएस दरबारीपुर में सुनवाई स्थल निर्धारित किए गए हैं।
राजनीतिक दलों के साथ बैठक आज (Electoral Roll)
फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन, दावे एवं आपत्तियों की अवधि तथा एएसडीडी सूची से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
