Petrol Diesel Price: आम जनता के लिए बड़ी खबर! महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें रेट

Petrol Diesel Price: महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आम जनता को एक बार फिर महंगाई का जबरदस्त झटका लगा है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
आमजन को महंगाई का डोज
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतत्री के बाद 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
आज रात 12 बजे से पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर प्रति लीटर 2 रुपये एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी कर दी है। वित्त मंत्रालय के रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से Notification जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। नए बदलाव 8 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएंगे।
हालांकि, आधे घंटे बाद ये भी साफ किया कि इससे पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इसे कच्चे तेल की घटी कीमतों से एडजस्ट किया जाएगा।
अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।