Toll plaza:  खेडकी दौला टोल प्लाजा हटाने को लेकर बैठक में हुई चर्चा , जाने और क्या रहा खास ?

Toll plaza:   बैठक में खेडकी दोला टोल प्लाज़ा हटाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राव ने गडकरी से कहा कि गुड़गांव निवासी चारों ओर जाने के लिए टोल की राशि का भुगतान कर रहे हैं। राव ने कहा कि खेडकी दौला टोल की मियाद व उसके निर्माण से भी अधिक की वसूली कंपनियों की ओर से की जा चुकी है लिहाजा इसे पूर्ण रूप से ही हटा देना चाहिए। इस पर गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से टोल प्लाजाओं को हटाने को लेकर नई पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली – जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिन प्रतिदिन नए निर्माण, नए फ्लाईओवर , नए अंडरपास जरूरत के हिसाब से बनाए जा रहा है जिसकी राशि भी वर्तमान में बने हुए टोल प्लाजाओं से ही एकत्र राशि में से खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि टोल संग्रहण की राशि को इसी राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पचगांव के पास हरियाणा सरकार द्वारा दी गई भूमि पर जल्द से जल्द टोल प्लाजा। को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

बैठक में नूंह से फिरोजपुर झिरका बॉर्डर तक चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के निर्माण के संबंध में श्री गडकरी ने जानकारी दी कि 31 मार्च को ही मंत्रालय की ओर से ₹400 करोड की राशि निर्माण के लिए मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि इस राजमार्ग का निर्माण हरियाणा पीडब्ल्यूडी की एनएचएआई ब्रांच द्वारा किया जाएगा, जिसकी देख रेख राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा।

बैठक में राठीवास अंडरपास के बारे में अधिकारियों ने कहा कि वहां सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है जिसके बाद अंडरपास का निर्माण शुरू कर दिया सालावास चौक पर भी अंडरपास का निर्माण अप्रैल माह के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि करीब एक दर्जन फोटो ओवरब्रिज के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने एक जगह पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया है। धारूहेडा के पास मसानी बैराज पर जयपुर की ओर 3 अतिरिक्त लेन के निर्माण के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में डीपीआर तैयार की जा रही है। हरियाणा सरकार से
निर्माण के लिए अनुमति की प्रक्रिया कर दी गई है जिसके जल्द मंजूरी मिल जाएंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!