Delhi Gurugram के बीच 700 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड फ्लाइओवर, आधे घंटे का सफर 5 मिनट में होगा तय !

Delhi Gurugram के बीच ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए 4 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाइओवर बनाने की DPR मंजूर हो गई है । जल्दी दोनों शहरों के बीच घंटों का सफर मात्र कुछ मिनटों का रह जाएगा । फिलहाल इस चार किलोमीटर के दायरे को गाड़ी से पार करने में 35 से 40 मिनट लग जाते है लेकिन योजना सिरे चढ़ने के बाद ये सफर मात्र पांच मिनट में पूरा हो जाएगा । ये एलिवेटेड फ्लाइओवर सिग्नल फ्री होने वाला है ताकि जाम की पूरी तरह छुट्टी हो सके ।
साउथ दिल्ली से गुरुग्राम के बीच बनेगा फ्लाइओवर
दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली में SSN (संत श्री नागपाल रोड़) मार्ग पर चार किलोमीटर का सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा जिसके बाद इस रुट पर जाम पूरी तर खत्म हो जाएगा । ये एलिवेटेड फ्लाइओवर एसएसएन मार्ग पर अनुव्रत मार्ग से डीएलएफ फार्म्स, छतरपुर तक बनाया जाएगा । जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा ।
कुतुब मीनार इलाका होगा जाम फ्री
प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार करा ली है और जल्द ही इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे । इस प्रोजेक्ट पर लगभग 700 करोड़ रुपए का खर्च आएगा । ये एलिवेटेड कॉरिडोर साउथ दिल्ली में ट्रैफिक जाम वाले मेन प्वाइंट पर भीड़ कम करने में काफी मददगार साबित होगा ।
अधिकारियों के मुताबिक परियोजना का फिजिबिलिटी अध्ययन पूरा हो चुका है और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार कर ली गई है । अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी. टेंडर जारी होने और ठेका आवंटित होने के बाद निर्माण कार्य जमीन पर शुरू होगा । सरकार का अनुमान है कि पूरे प्रोजेक्ट को पूरा होने में करीब दो साल का समय लगेगा । इस दौरान आधुनिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर सड़क डिजाइन का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि भविष्य में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को भी संभाला जा सके ।
700 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा फ्लाइओवर
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि साउथ दिल्ली में बनने वाला इस फ्लाइओवर पर लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत आएगी । ये पूरा चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर सिग्नल फ्री होगा और कॉरिडोर पर दोनों ओर चार चार लेन होगी ताकि गाड़ियां जाम में ना फंसे ।
आधे घंटे के सफर में लगेंगे मात्र 5 मिनट
फिलहाल अनुव्रत मार्ग से डीएलएफ फार्म्स तक चार किलोमीटर के इस हिस्से में रोजाना करीब 75 हज़ार वाहन गुजरते हैं और इस स्ट्रेच को पार करने में लगभग 35 मिनट लगते हैं लेकिन ये प्रोजेक्ट बनने के बाद मात्र 5 मिनट में ही ये सफर तय हो जाएगा ।
दिल्ली शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए और जाम खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार 18 नए फ्लाइओवर और कॉरिडोर बनाने की योजना पर विचार कर रही है ताकि दिल्लीवासियों को जाम फ्री सड़कें मिल सकें और उनका सफर आसान हो सके ।