Haryana के सरकारी कर्मचारियों को नायब सैनी का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि भत्ते की गणना के दौरान यदि 50 पैसे या उससे अधिक की राशि आती है, तो उसे अगले पूरे रुपये में माना जाएगा।

Haryana : हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। केंद्र सरकार की तर्ज पर लिए गए इस फैसले से राज्य के कर्मचारियों के वेतन और पेंशनर्स की मासिक राशि में इजाफा होगा।

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब यह 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। सरकार का यह फैसला 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इस निर्णय से प्रदेश के लाखों मौजूदा कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक  कर्मचारियों को जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का पिछला बकाया (एरियर) जून 2026 के वेतन के साथ दिया जाएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2025 में भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।

वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि भत्ते की गणना के दौरान यदि 50 पैसे या उससे अधिक की राशि आती है, तो उसे अगले पूरे रुपये में माना जाएगा। सरकार के इस कदम को बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button