Namo Bharat Train: बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन को मिली हरी झंडी , किराया सिर्फ 85 रुपये

Namo Bharat Train: बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) गुरुवार को तय समय पर पटना पहुंची। हालांकि, पटना जंक्शन पर पहलगाम आतंकी हमले के चलते वंदे मेट्रो ट्रेन का स्वागत कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को दोपहर में वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर मधुबनी जिले के जयनगर से रवाना किया था। पहले दिन यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल बनकर चली। इसका शुक्रवार से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। पटना से समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी होते हुए जयनगर तक सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी। रेलवे ने गुरुवार शाम को वंदे मेट्रो ट्रेन यानी नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) का किराया भी जारी कर दिया है। यात्री महज 85 रुपये से इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं।
उद्घाटन वाले दिन जयनगर से चलकर नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे पटना पहुंची। पटना स्टेशन पर इस ट्रेन को देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। पटना जंक्शन पर गुरुवार कोनमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train)के आगमन पर स्वागत समारोह की तैयारी थी। पहलगाम में आतंकियों के हमले के बाद इसे टाल दिया गया। पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्टेशन प्रबंधक कक्ष के सामने एक मंच भी बनाया गया था। हालांकि, मंच पर शाम में कोई गतिविधि नहीं दिखी।
पटना जयनगर ननमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) का किराया-
बिहार की पहले वंदे मेट्रो यानी नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) का न्यूनतम किराया 85 रुपये और अधिकतम 340 रुपये रखा गया है। पटना से बाढ़ तक यात्री 85 रुपये खर्च कर इसमें सफर कर सकते हैं। पटना से मोकामा का किराया 115, बरौनी का 140, समस्तीपुर का 205, दरभंगा का 255, सकरी का 275, मधुबनी का 300 और जयनगर का 340 रुपये निर्धारित किया गया है।
नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train)नंबर 94803 जयनगर से सुबह 5 बजे खुलकर, 5.28 बजे मधुबनी, 5.43 बजे सकरी, 6.15 बजे दरभंगा, 7.25 बजे समस्तीपुर, 8.45 बजे बरौनी, 9.24 बजे मोकामा, 9.41 बजे बाढ़ रुकते हुए सुबह 10.30 बजे पटना पहुंच जाएगी। वहीं, पटना से वापसी में यह ट्रेन शाम में 6.05 बजे खुलेगी और 6.42 बजे बाढ़, 6.58 बजे मोकामा, 8 बजे बरौनी, 9 बजे समस्तीपुर, 10.08 बजे दरभंगा, 10.38 बजे सकरी, 11 बजे मधबनी रुकते हुए 11.45 बजे जयनगर पहुंचेगी।नमो भारत ट्रेन(Namo Bharat Train) को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। पटना से शनिवार और जयनगर से रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी।