Gurugram: दुबई-सिंगापुर की तर्ज पर बनेगा हेलिपैड, लोगों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Gurugram: गुरुग्राम में साइबर सिटी में सेक्टर 102 में निर्माणाधीन श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज के समीप सेक्टर 103 में प्रस्तावित सिटी बस टर्मिनल पर दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर एक हेलिपैड बनाया जाएगा। इस हेलिपैड पर एयरलिफ्ट किए गए मरीजों को तुंरत मेडिकल कालेज एवं ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा सकेगा। खास बात यह है कि सिटी बस टर्मिनल से एक स्काईवाक का भी निर्माण होगा, जो सीधे मेडिकल कॉलेज से जुड़ा होगा।Gurugram
मिलेगी ये सुविधा
सिटी बस से आने वाले मरीज भी स्काईवाक से सीधे मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंच सकेंगे। गुरुग्राम मेट्रोपालिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में सिटी बस टर्मिनल तैयार किया जाएगा और दूसरे चरण में हेलिपैड और स्काईवाक का निर्माण होगा।

बता दें कि मेडिकल कालेज और ट्रामा सेंटर बिल्डिंग निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसमें टीचिंग अस्पताल और ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग बेसमेंट, भूतल सहित सात मंजिला होगी। इसके अलावा हास्टल 11 और 15 मंजिल के होंगे।Gurugram
बढ़ा दी गई थी समय सीमा
इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य एक अप्रैल 2022 काे शुरू किया गया था और 31 जुलाई 2024 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। तय समय में काम पूरा नहीं होने पर समय सीमा बढ़ा दी गई थी और अब इसी साल इसका शुभारंभ किया जाना है। 29 जून 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी।Gurugram
निगम से 7.2 एकड़ जमीन खरीदेगा जीएमडीए
सिटी बसों का टर्मिनल बनाने के लिए जीएमडीए नगर निगम से 7.2 एकड़ जमीन खरीदेगा, जिसकी कीमत सर्कल रेट के हिसाब से लगभग 40 करोड़ रुपये है। बस टर्मिनल बनाने पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए को जमीन अभी निगम से ट्रांसफर होनी है, इसके साथ ही जीएमडीए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करेगा।Gurugram
द्वारका एक्सप्रेस-वे किनारे बसा नया शहर, मिलेंगी सुविधाएं
पिछले डेढ दशक में गुरुग्राम शहर का दायरा तेजी से बढ़ा है। द्वारका एक्सप्रेस वे किनारे सेक्टर 102, 103, 104, 106, 108 और सेक्टर 109 सहित आसपास कई सेक्टरों का तेजी से विकास हुआ है। इन सेक्टरों में आबादी बढ़ गई है और यहां पर मेडिकल कॉलेज और बस टर्मिनल की सुविधा लोगों को मिलने से फायदा होगा।Gurugram











