गुरुग्राम नगर निगम की टीम ने 900 मीटर दायरे में अवैध Swimming Pool को किया सील, कईयों पर लटकी तलवार

Swimming Pool : नगर निगम गुरुग्राम ने नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध ट्यूबवेल के माध्यम से संचालित किए जा रहे एक अवैध स्विमिंग पूल को सील कर दिया। यह कार्रवाई जल संसाधनों के संरक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में स्थित उक्त स्विमिंग पूल का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था तथा इसके लिए अवैध ट्यूबवेल से भूजल का दोहन किया जा रहा था। यह न केवल संबंधित नियमों का उल्लंघन था, बल्कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्विमिंग पूल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही संबंधित संचालक को नियमों का पालन करने तथा भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से बचने के निर्देश दिए गए। नगर निगम गुरुग्राम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध जल दोहन, अवैध निर्माण एवं बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आयुध डिपो जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या भूजल का दोहन स्वीकार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤