Mausam Update : 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं गर्मी का कहर तो कहीं बारिश से राहत, जानें आपके राज्य का मौसम हाल !

Mausam Update : देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है । एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ राज्यों में हीटवेव का असर बना रहेगा। (Weather Update)

पंचकुला में आंधी तूफान का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पंचकुला में तेज़ आंधी और हवाएं चलने का अनुमान जताया है । पंचकुला में अचानक मौसम में बदलाव आया है जिसके बाद पंचकुला में आज बारिश भी हो सकती है ।

इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं त्रिपुरा और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। (aaj ka mausam update 22 May)

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे सकती है। केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा का मौसम

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश की संभावना कम है लेकिन गर्मी का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और गर्म रातों की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि आसपास के कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। (Aaj ka Mausam 22 May)

राजस्थान, यूपी और मध्य भारत का हाल

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाओं और तेज तापमान का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य भारत के कुछ इलाकों में हीटवेव का असर बना रह सकता है। वहीं बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। (Mausam Update)

इन राज्यों में सूखा और गर्म मौसम

हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पंजाब के कई हिस्सों में फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

आंधी और बारिश वाले इलाकों में सावधानी बरतें, बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें, गर्मी वाले राज्यों में पर्याप्त पानी पीते रहें, दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है। इससे कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में तेज गर्मी अभी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button