Mausam Update : अगले दो तीन दिन Delhi NCR पर रहेंगे भारी, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में होगी बारिश !

Mausam Update : साल 2026 की शुरुआत में अब बस कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है । मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत के मौसम में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे ।

अगले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के मौसम में अहम बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में साफ तौर पर देखा जाएगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासकर बुधवार को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

मैदानी राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

  • पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

  • दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में कल बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है।

तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना

IMD ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। पहाड़ी इलाकों में मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सर्दी तेज हो सकती है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को आने वाले दिनों में मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button