Gurugram में सील होंगे शराब के ठेके ! नहीं चुकाया करोड़ों रुपए का किराया

Gurugram में अब तक आप लोगों ने मकानों और दुकानों को सील होते हुए देखा होगा लेकिन जल्द ही आपको गुरुग्राम के आलीशान शराब के ठेके भी सील होते हुए दिखाई देंगे । जी हां आपने सही पढ़ा है इस बार सीलिंग की तलवार गुरुग्राम के शराब के ठेकों पर लटक रही है । HSVP विभाग ने गुरुग्राम के 34 ठेके संचालकों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है और उनको 6 अगस्त तक की मोहलत दी है ।

करोड़ो रुपए का किराया बकाया

दरअसल गुरुग्राम में सैंकड़ों शराब के आलीशान ठेके बने हुए हैं । यहां तक कि ठेकों की बोली के दौरान देश में सबसे महंगा ठेका भी गुरुग्राम में बिका था जिसकी बोली 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी लेकिन अब गुरुग्राम में शराब के ठेकों को सील करने की नौबत आ गई है । HSVP की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक ने बताया कि गुरुग्राम के 34 ऐसे ठेके हैं जिन्होनें HSVP का 50 करोड़ रुपए किराया नहीं दिया ।

6 अगस्त तक का अल्टीमेटम

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने गुरुग्राम के इन 34 शराब के ठेके संचालकों को नोटिस जारी कर बकाया किराया देने के लिए चेतावनी दी है यदि 6 अगस्त तक इन शराब के ठेके संचालकों ने किराया जमा नहीं कराया तो 7 अगस्त से इन शराब के ठेकों को सील किया जाएगा ।

इन ठेकों पर 50 करोड़ किराया बकाया

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की अधिकारी अनुपमा मलिक का कहना है कि गुरुग्राम में कुल 34 ऐसे ठेके हैं जिन पर करीब 50 करोड़ रुपए बकाया है जो कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनाए गए हैं । जिन शराब के ठेकों पर किराया बकाया हैं वो ठेके सेक्टर 72 में सीएनजी स्टेशन के पास, सेक्टर 29 में इनकम टैक्स कार्यालय के पास, AIT चौक पर, सेक्टर 54, हॉंगकॉंग बाजार, गोल्फ कोर्स रोड़, सेक्टर 50 में बने हुए हैं ।

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा शराब की खपत

पूरे दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम जिले में सबसे ज्यादा शराब की खपत होती है । यहां के शराब के ठेके किसी आलीशान फाइव स्टार होटलों से कम नहीं है । कई शराब के ठेके तो ऐसे हैं जो 24 घंटे खुले रहते हैं । वहीं गुरुग्राम के शराब के ठेके इतनी कमाई करते हैं कि पूरे दिल्ली एनसीआर से लोग यहां पर शराब खरीदने के लिए आते हैं । जब साल में यहां के शराब के ठेकों की बोली लगाई जाती है तो वो बोली 100 करोड़ तक जाती है । पूरे देश में रिकॉर्ड बनाते हुए पिछले साल गुरुग्राम के एमजी रोड़ पर एक शराब के ठेके की बोली 100 करोड़ रुपए लगाई गई थी । बावजूद इसके कई ऐसे ठेके संचालक हैं जो समय पर सरकारी जमीन का किराया भी नहीं चुकाते ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤