Manesar निगम की बड़ी कार्रवाई: सरकारी जमीन पर बने मकान और 2 एकड़ की अवैध कॉलोनी ध्वस्त

आयुक्त आयुष सिन्हा बोले- अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,BNS की धाराओं में होगी कार्रवाई

Manesar : मानेसर नगर निगम (MCM) की इंफोर्समेंट विंग ने निगम क्षेत्र में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। वीरवार को मानेसर की इंफोर्समेंट टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनी इमारतों और कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान $2$ कनाल सरकारी भूमि और $2$ एकड़ निजी भूमि को कब्जे से मुक्त कराया गया।

कुकड़ौला में सरकारी जमीन मुक्त: निगम की टीम ने गुरुवार को गांव कुकड़ौला में लगभग  2  कनाल भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए एक मकान को ध्वस्त किया। यह मकान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिना किसी अनुमति के सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाया गया था।

शिकोहपुर/सेक्टर  83  में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर: इसके अलावा, टीम ने गांव शिकोहपुर और सेक्टर- 83  के स्फायर मॉल के पास लगभग 2  एकड़ निजी भूमि पर बसाई गई अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की। यह कॉलोनी गैर कानूनी रूप से विकसित की जा रही थी।

इस कार्रवाई पर बोलते हुए निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने स्पष्ट तौर पर कहा कि निगम क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई इमारतों और सरकारी जमीनों पर कब्जों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इंफोर्समेंट टीम को पूरी छूट दी है कि वे अवैध गतिविधियों को रोकने और समय-समय पर निगरानी के लिए जरूरी और सख्त कार्रवाई करें।

ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और डीटीपी राजेंद्र टी शर्मा ने बताया कि इन अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई के दौरान मानेसर और खेड़की दौला थाना से पुलिस बल की सहायता ली गई। एसडीओ विपिन बूरा और जेई गौरव यादव सहित निगम की इंफोर्समेंट विंग लगातार इलाके की निगरानी कर रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार के अवैध निर्माण फिर से न हो सकें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!