IAS-HCS Transfer : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, गुरुग्राम GMDA CEO और नगर निगम आयुक्त भी बदले
गुरुग्राम में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव; पीसी मीणा की जगह दुष्मांता कुमार बहेरा बने GMDA CEO, पंकज को मिली नगर निगम आयुक्त गुरुग्राम की जिम्मेदारी।

IAS-HCS Transfer/गुरुग्राम
हरियाणा सरकार ने मंगलवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईएएस (IAS) और 7 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति (Posting/Transfer) (IAS-HCS Transfer) के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम गुरुग्राम (MCG) के शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, तबादलों की सूची इस प्रकार है:

प्रमुख IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां: IAS-HCS Transfer
दुष्मांता कुमार बहेरा (IAS 2007): इन्हें मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) तथा CEO, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) नियुक्त किया गया है।
फूल चंद मीणा (IAS 2004): GMDA एवं FMDA के CEO पद से स्थानांतरित कर आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार, मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग नियुक्त किया गया है।
पंकज (IAS 2020): पानीपत नगर निगम आयुक्त पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम तथा जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
प्रदीप दहिया (IAS 2013): गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त पद से ट्रांसफर कर प्रबंध निदेशक (MD), हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल महासंघ (Sugar Mills) तथा निदेशक, राज्य लेखा परीक्षा (State Audit) विभाग बनाया गया है।
मोहम्मद इमरान रजा (IAS 2015): इन्हें अतिरिक्त CEO, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की जिम्मेदारी दी गई है (इन्होंने विश्वजीत चौधरी को भारमुक्त किया)।
अंकिता चौधरी (IAS 2019): अतिरिक्त निगम आयुक्त गुरुग्राम से ट्रांसफर कर जिला नगर आयुक्त एवं निगम आयुक्त, पानीपत के पद पर तैनात किया गया है।
शक्ति सिंह (IAS 2012): निदेशक, खेल विभाग, हरियाणा तथा विशेष सचिव, खेल, मानव संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग नियुक्त किया गया है।
HCS अधिकारियों के तबादले: IAS-HCS Transfer
विराट (HCS 2011): उप सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) तथा नियंत्रक एवं अतिरिक्त सचिव, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग।
मनोज खत्री (HCS 2011): सचिव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला तथा अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), नगर एवं ग्राम आयोजना (Town & Country Planning), हरियाणा।
प्रशांत (HCS 2013): महाप्रबंधक (GM), सिंचाई विभाग (वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ)।
जिंतेंद्र कुमार-II (HCS 2014): जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटीज, गुरुग्राम (वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ)।
अनिल कुमार यादव (HCS 2016): जिला नगर आयुक्त, महेंद्रगढ़।
रणबीर सिंह (HCS 2019): संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, NIT फरीदाबाद।
अर्पित गहलौत (HCS 2023): उप सचिव, हरियाणा सरकार, वित्त विभाग।

