Minor Accused: गुरुग्राम में पटाखे फोड़ने के विवाद में नाबालिग ने फेंका पत्थर, युवक की मौत, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

मनोहर नगर की घटना; चौथी मंजिल से फेंके गए पत्थर से 29 वर्षीय मिथुन कुमार की गई जान, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को पकड़ा।

Minor Accused/गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम के मनोहर नगर में दीपावली के दौरान पटाखे फोड़ने को लेकर उपजा मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। गली में नीचे पटाखे जला रहे 29 वर्षीय मिथुन कुमार पर चौथी मंजिल से एक नाबालिग (Minor Accused) द्वारा फेंका गया पत्थर सिर पर जा लगा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?: Minor Accused

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे मनोहर नगर की गली नंबर-07 में हुई थी। अर्जुन नगर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका भाई मिथुन कुमार (29 वर्ष) रात करीब 9:30 बजे अपने किसी परिचित से मिलने गया था।

रात करीब 11 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मिथुन के सिर पर गंभीर चोट लगी है। स्वजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब परिजनों ने घटनास्थल पर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि एक चार मंजिला मकान की छत से किसी ने नीचे खड़े मिथुन पर भारी पत्थर फेंका था।


पटाखे फोड़ने को लेकर हुई थी कहासुनी : Minor Accused

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नाबालिग (Minor Accused) मकान की चौथी मंजिल की छत पर खड़े होकर पटाखे फोड़ रहा था, जबकि मिथुन नीचे गली में पटाखे जला रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर नाबालिग ने ऊपर से पत्थर नीचे फेंक दिया, जो सीधे मिथुन के सिर पर जा लगा और गंभीर चोट के कारण उसकी जान चली गई।


पुलिस की कार्रवाई : Minor Accused

इस मामले में न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अभियोग संख्या 201 दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुग्राम पुलिस ने तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग (Minor Accused) को धर दबोचा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤