Faulty Meters : जल्द बदले जाएंगे खराब बिजली मीटर, DHBVN के निर्देश, 30 नवंबर तक का मिला अल्टीमेटम
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम क्षेत्र के 26,495 से अधिक लंबित Faulty Meters को प्राथमिकता पर बदला जाएगा; प्रबंध निदेशक ने दिए स्टोर में पर्याप्त स्टॉक के आदेश

Faulty Meters/गुरुग्राम
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) क्षेत्र में उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी बिलिंग देने के लिए खराब पड़े बिजली मीटरों (Faulty Meters) को बदलने के कार्य में तेजी लाने का निर्णय लिया गया है। निगम प्रबंधन ने 3 से अधिक बिलिंग साइकिल से लंबित सभी डिफेक्टिव मीटरों को 30 नवंबर तक हर हाल में बदलने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
Faulty Meters : 30 नवंबर तक का लक्ष्य
निगम के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान सामने आया कि 3 से अधिक बिलिंग साइकिल से लंबित कुल 34,525 खराब मीटरों (Faulty Meters) में से अब तक 8,030 मीटर बदले जा चुके हैं। निगम क्षेत्र में अभी भी 26,495 खराब बिजली मीटरों को बदला जाना बाकी है, जिन्हें 30 नवंबर तक प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा।
Faulty Meters – प्रमुख बिंदु:
जोनवार स्थिति: हिसार जोन में 17,101 और दिल्ली जोन में 9,394 खराब मीटर (Faulty Meters) बदले जाने शेष हैं।
स्टोर में पर्याप्त सामग्री: निगम के सभी स्टोरों में बिजली मीटरों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सामग्री की कमी से कार्य प्रभावित न हो।
साप्ताहिक समीक्षा: खराब मीटर (Faulty Meters) बदलने के कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर शुक्रवार को साझा की जाएगी और अधिकारी दैनिक स्तर पर इसकी निगरानी करेंगे।
बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि खराब मीटरों (Faulty Meters) को बदलने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को सही मीटर रीडिंग के आधार पर ही बिल प्राप्त हों।
