‘हैप्पी दिवाली जी…’ बोलकर गिफ्ट झपटने वाला Home Guard गिरफ्तार, व्लॉगर विकास दयाल के कैमरों ने खोली पोल

गुरुग्राम के साइबर हब के पास ड्यूटी पर वर्दी की आड़ में कर रहा था अवैध वसूली, वीडियो वायरल होने के बाद DLF थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

Home Guard/गुरुग्राम
गुरुग्राम में वर्दी की धौंस दिखाकर एक वाहन चालक से ‘दिवाली का तोहफा’ के नाम पर अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड (Home Guard) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी होमगार्ड ने बड़ी चालाकी से ‘हैप्पी दिवाली जी’ कहकर कार सवार से गिफ्ट छीना था, लेकिन उसकी यह पूरी करतूत गाड़ी में लगे कैमरों में कैद हो गई। खास बात यह है कि जिस वाहन चालक से यह वसूली की गई, वे मशहूर ट्रेवल व्लॉगर विकास दयाल हैं, जिनकी गाड़ी के अंदर और बाहर चारों तरफ कैमरे लगे हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?
Home Guard

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 नवंबर को उस समय हुई जब मशहूर ट्रेवल व्लॉगर विकास दयाल अपने परिवार के साथ कार से कहीं जा रहे थे। गुरुग्राम के साइबर हब के पास ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ओमकार (नंबर 293/GGM)Home Guard, जो कि नूंह जिले के हिलालपुर गांव का रहने वाला है, ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया।

गाड़ी रुकते ही होमगार्ड (Home Guard) ने बार-बार ‘दिवाली की शुभकामनाएं’ देनी शुरू कर दीं और अप्रत्यक्ष रूप से पैसे या तोहफे की मांग करते हुए कहा कि उसकी दिवाली ‘सूखी’ रही है।

व्लॉगर के कैमरों में रिकॉर्ड हुई घटना
Home Guard

विकास दयाल एक जाने-माने ट्रेवल व्लॉगर हैं, जिनकी गाड़ी के अंदर, बाहर, आगे और पीछे कई कैमरे (डैशकैम आदि) हमेशा चालू रहते हैं। Home Guard को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह अवैध हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है।

  • व्लॉगर ने जब बटुआ न होने की बात कही, तो आरोपी Home Guard ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “तो क्या कार में बैठे किसी भी भाई के पास बटुआ नहीं है?”

  • व्लॉगर ने यूपीआई (UPI) के जरिए ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की पेशकश भी की, लेकिन आरोपी Home Guard ने मना कर दिया।

  • इसके बाद व्लॉगर ने कार में रखा एक उपहार का पैकेट देने की कोशिश की। आरोप है कि गिफ्ट लेते समय Home Guard ने अपनी पसंद का सामान चुनने के लिए कार में रखे एक अन्य पैकेट को भी उठाने का प्रयास किया।

  • व्लॉगर द्वारा आपत्ति जताए जाने और समझाने के बावजूद, Home Guard जबरन गिफ्ट का पैकेट लेकर वहां से चलता बना।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और पुलिस की कार्रवाई

व्लॉगर विकास दयाल द्वारा इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जो देखते ही देखते जमकर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार:

  • दिनांक 08.11.2026 को यह वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया।

  • पुलिस थाना DLF फेज-3, गुरुग्राम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी होमगार्ड ओमकार के खिलाफ अभियोग संख्या 214, दिनांक 08.11.2026, धारा 308(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया।

  • पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसी दिन (08 नवंबर को ही) आरोपी Home Guard को गिरफ्तार कर लिया।

  • आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है और मामले में आगे की कानूनी जांच/अनुसंधान जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤