Lok Adalat : गुरुग्राम वालों के लिए खुशखबरी! सस्ते में निपटाएं अपने ट्रैफिक चालान, जानें कब और कहाँ लगेगी लोक अदालत

Lok Adalat : अगर गुरुग्राम में आपाका ट्रैफिक चालान कटा है और आप उसको सस्ते में निपटाना चाहते हैं तो आपके पास एक सुनहरा मौका है । दरअसल गुरुग्राम में एक बार फिर से राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है जिसमें पुराने लंबित ट्रैफिक चालान को कम कीमतों में भुगतान किया जा सकता है ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन वाणी गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कादियान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा। (Lok Adalat)
लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा। (Lok Adalat)
सीजेएम राकेश कादियान ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का समाधान करवाएं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करें।