Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं को अगले महीने मिलेंगे 2100 रुपये, सीएम सैनी कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएम सैनी रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सीएम सैनी रक्षाबंधन पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसके तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम सैनी रक्षा बंधन पर लाडो लक्ष्मी योजा की शुरुआत कर सकते हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस स्कीम को लागू करने को लेकर एक ड्राफ्ट मंजूरी के लिए सीएम के पास भेज दिया गया है। हालांकि नौकरी और पेंशन लेने वाली महिलाओं को झटका लग सकता है।
Also Read
अगले महीने 9 अगस्त को रक्षाबंधन है। संभावना है कि उससे पहले या उसी दिन मुख्यमंत्री योजना के शुरु करने की घोषणा करें। सीएम सैनी इससे पहले कह चुके हैं कि योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। योजना के ऐलान के साथ ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
