IMD Rain Alert : ऊमसभरी गर्मी से मिलेगा छुटकारा, हरियाणा में इस दिन से होगी भारी बारिश, 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी

IMD Rain Alert : हरियाणा के कई इलाकों में पड़ रही ऊमसभरी गर्मी से अब राहत मिलने वाली है । IMD ने नया अलर्ट जारी कर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । इस दौरान हरियाणा के 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है ।

दो दिन होगी भारी बारिश

हरियाणा मौसम विभाग ने कल से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । पिछले दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है । मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हरियाणा में एक और बारिश का दौर शुरु होगा । (IMD Rain Alert)

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को हरियाणा के पंचकुला और यमुनानगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान आसपास के इलाकों में भी बादल बरस सकते हैं ।

IMD Rain Alert

इसके अलावा मंगलवार से हरियाणा के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसमें गुरुग्राम भी शामिल है । मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है कि 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है । (Weather Update)

28 और 29 जुलाई को इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है । वहीं मंगलवार और बुधवार को कैथल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है ।

ये दो दिन हरियाणा के 17 जिलों में भारी पड़ सकते हैं । इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन फिर भी इन इलाकों में भी बादल हल्की बूंदाबांदी कर सकते हैं । (Mausam Update)

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤